समाजवादी स्मार्टफोन का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, देखिए कैसे

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने समाजवादी स्मार्टफोन योजना क्या शुरू की, यह तो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। ट्विटर पर #samajwadismartphone ट्रेंड कर रहा है। लोग समाजवादी सरकार की इस योजना का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है लोगों को कहना...

smartphone

आकाश गौतम नाम के एक शख्स ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए यह बताया है कि किसे कौन सा स्मार्टफोन मिलेगा। आकाश ने लिखा है कि यादव जी को आईफोन 7, मुस्लिम को आईफोन 6, सामान्य वर्ग को लावा और दलित वर्ग को फ्रीडम 251 स्मार्टफोन मिलेगा।

इस योजना के चलते वेबसाइट पर ट्रैफिक काफी अधिक बढ़ गया है, जिसके चलते कई बार वेबसाइट नहीं खुल रही है। इसी समस्या से परेशान एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है- जब लोग वेबसाइट खोल रहे हैं और वह नहीं खुल रही है तो सभी ये गाना गा रहे हैं।

अविनाश सिंह कहते हैं कि जिस तरह से लोगों ने वाईफाई के लिए वोट किया था और कुछ नहीं मिला, वैसे ही इस केस में भी आप फ्री फोन के लिए वोट करेंगे और आपको अंत में कुछ नहीं मिलेगा।

नीलेश नाम के एक के एक यूजर कहते हैं कि अखिलेश यादव ने समाजवादी स्मार्टफोन योजना शुरू की है, उम्मीद है कि भाजपा बीजेपी फ्री डेटा योजना शुरू करेगी।

गीतिका ने कहा है कि मुफ्त लैपटॉप की तरह, अखिलेश यादव फ्री समाजवादी स्मार्टफोन दे रहे हैं, चार्ज करने के लिए बिजली कौन देगा?

सर्जिकल सोल्जर नाम से बने एक अकाउंट से तंज भरे अंदाज में एक शायरी ट्वीट की गई है

संजय शर्मा नाम के एक अकाउंट से ट्वीट किया गया है कि अगर आपने समाजवादी पार्टी का ये स्मार्टफोन लेने के बाद भी समाजवादी पार्टी को वोट नहीं दिया तो आपके मोबाइल की बैटरी फट जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+