Kuldeep Kumar Protest: पानी की किल्लत पर AAP का हल्लाबोल, कोंडली MLA कुलदीप कुमार ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन

Kuldeep Kumar AAP MLA Protest: भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। पूर्वी दिल्ली की कोंडली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुलदीप कुमार (Kuldeep Kumar) के नेतृत्व में आज, 29 मई को स्थानीय निवासियों ने मयूर विहार फेज-2 स्थित दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के कार्यालय के बाहर एक विशाल और उग्र 'मटका फोड़ प्रदर्शन' किया।

हाथों में खाली मटके और भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के खिलाफ तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

aap-mla-kuldeep-kumar-matka-phod-protest

चार इंजन की निकम्मी सरकार में बूंद-बूंद को तरस रहे लोग-कुलदीप कुमार

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए 'आप' विधायक कुलदीप कुमार ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दिल्ली में पानी के कृत्रिम संकट के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

MLA कुलदीप कुमार ने कहा-"भाजपा खुद को 'चार इंजन' की सरकार कहती है, लेकिन हकीकत यह है कि यह पूरी तरह निकम्मी सरकार साबित हुई है। इस भीषण गर्मी में कोंडली विधानसभा और पूर्वी दिल्ली के लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा दिल्ली के हक का पानी रोके जाने के कारण राजधानी में यह हाहाकार मचा है। भाजपा दिल्ली की जनता से अपनी राजनीतिक हार का बदला ले रही है।"

सांसद साहिब सिंह के घर के घेराव की चेतावनी

विधायक कुलदीप कुमार ने जल बोर्ड के अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अगले 48 घंटों के भीतर कोंडली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों और कॉलोनियों में पानी की सुचारू आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर स्थानीय भाजपा नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए एलान किया कि अगर जल्द ही इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे कोंडली की जनता को साथ लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के आवास का अनिश्चितकालीन घेराव करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Punjab Civic Poll में चला आम आदमी पार्टी का जादू, 2027 से पहले सेमीफाइनल में मान सरकार पर लगाई मुहर
Punjab Civic Poll में चला आम आदमी पार्टी का जादू, 2027 से पहले सेमीफाइनल में मान सरकार पर लगाई मुहर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+