गुजरात चुनाव पर मुलायम सिंह ने दिया बड़ा बयान, अखिलेश परेशान

समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए 'नीच' शब्द का इस्तेमाल करने वाले कांग्रेस नेता को पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को लेकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। मुलायम सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुजरात की अपनी पाचों सीटों पर हार जाएगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव गुजरात में अपनी पांचों सीटें हारेंगे। हालांकि मुलायम गुजरात चुनाव के आखिरी नतीजों पर कुछ भी नहीं कहा। मुलायम ने शुक्रवार को दिए लालू यादव के उस बयान से असहमति जताई जिसमें लालू ने राहुल गांधी को 2019 में प्रधानमंत्री पद का चेहरा बताया था। लालू के बयान पर मुलायम ने कहा इस बारे में हमारी पार्टी में कोई चर्चा नहीं हुई है।

गुजरात चुनाव पर मुलायम सिंह ने दिया बड़ा बयान, अखिलेश परेशान

समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए 'नीच' शब्द का इस्तेमाल करने वाले कांग्रेस नेता को पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए। मुलायम ने इटावा में संवाददाताओं से कहा, काँग्रेस के नेता द्वारा 'नीच' कहना कहाँ की भाषा है। देश के प्रधानमंत्री के लिये ऐसा कहना गलत है। ऐसा कहने वाले को पार्टी से बाहर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में बहुत बड़ा अन्तर आया है। पहले की राजनीति और अब की राजनीति मे बड़ा बदलाव हुआ है। सकारात्मक राजनीति लुप्त हो गई है। एक दूसरे पर कीचड़ उछालना आम बात हो गई है।

मुलायम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि देश में जो हालात चल रहे हैं और जिस तरह से सरकार चल रही है, सरकार के कामकाज को लेकर एक बड़े आन्दोलन की जरूरत है। आगे आने वाले समय में आन्दोलन चलाया जाएगा। मुलायम सिंह यादव ने जहां एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव की हार की भविष्यवाणी की, वहीं पूरे चुनाव नतीजों को लेकर चुप्पी साधी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+