समाजवादी पार्टी के 25 साल पूरे, मनाई जाएगी सिल्वर जुबली
25 साल पूरे होने पर समाजवादी पार्टी जेडीयू, आरजेडी और आरएलडी के साथ मिलकर मेगा सिल्वर जुबली सेलिब्रेट करेगी।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी अपनी पार्टी के 25 साल पूरे होने पर आज मेगा सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन करने जा रही है। इसके लिए स्टेज भी लग चुका है और तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। 25 साल पूरे होने पर समाजवादी पार्टी जेडीयू, आरजेडी और आरएलडी के साथ मिलकर मेगा सिल्वर जुबली सेलिब्रेट करेगी।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि इस समारोह की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। समाजवादी और लोहियावादी नेता मुलायम सिंह के साथ स्टेज शेयर करेंगे।
समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए सियासी दिग्गजों ने आना भी शुरू कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा भी लखनऊ पहुंच चुके हैं। देवगौड़ा के पहुंचते ही सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने खुद उनके स्वागत के लिए आए।
इसके अलावा आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी मुलायम सिंह के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं। वरिष्ठ वकील व राजनेता राम जेठमलानी भी समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। सभी नेता गोमती नगर के ताज होटल में ठहरे हैं।












Click it and Unblock the Notifications