82 करोड़ रुपये की आय के साथ देश की सबसे रईस क्षेत्रीय पार्टी बनी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी
Recommended Video

नई दिल्ली। देश की 32 क्षेत्रीय पार्टियों में उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी भारत की सबसे धनी पार्टी है। एसपी की कुल घोषित आय 82.76 करोड़ रुपये है। अगर हम आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि कुल क्षेत्रीय दलों की आमदनी में 25.78% हिस्सेदारी अकेली समाजवादी पार्टी की है। वहीं पार्टी दावा कर रही है कि उसने अपनी कुल आय में 64.34 करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर किए हैं। असोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। समाजवादी पार्टी के बाद दूसरे स्थान पर चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी है।

टीडीपी की 2016-2017 में कुल आय 72.92 करोड़ रुपये रही
टीडीपी की 2016-2017 में कुल आय 72.92 करोड़ रुपये रही। वहीं 48.88 करोड़ रुपये की आय के साथ अन्नाद्रमुक तीसरे स्थान पर काबिज है। शिवसेना 31.82 करोड़ के साथ चौथे, शिरोमणि अकाली दल 21.89 करोड़ की आय़ के साथ पांचवे पर रही। वहीं दूसरे 27 क्षेत्रीय दल की कुल 62.76 करोड़ करोड़ रुपए रही। वित्तीय वर्ष 2016-17 में 32 क्षेत्रीय पार्टियों की कुल आय 321.03 करोड़ रुपये रही।

14 क्षेत्रीय दलों का दावा है कि उनकी आय में गिरावट आई
14 क्षेत्रीय दलों का दावा है कि उनकी आय में गिरावट आई है और 13 ने आय में वृद्धि की बात कही है। पांच क्षेत्रीय दलों ने निर्वाचन आयोग में अपना आयकर रिटर्न जमा नहीं किया है। रिर्टन ना भरने वाली सूची में भारतीय राष्ट्रीय लोकदल, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, जम्मू एवं कश्मीर पीपल्स डेमोक्रैटिक पार्टी(पीडीपी), ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट और केरल कांग्रेस मणि शामिल हैं। 16 क्षेत्रीय पार्टियों की लेखा रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है। इसमें आम आदमी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस व राष्ट्र जनता दल शामिल हैं।

जनता दल सेक्युलर ने आय का 87 फीसदी से ज्यादा खर्च नहीं किया
अगर बात करें कि इन पार्टियों को हुई आय में कितना पैसै खर्च किया गया, तो कई ऐसे दलों के नाम सामने आए जिन्होंने अपनी कुल आय का एक बड़ा हिस्सा खर्च ही नहीं किया।ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन व जनता दल सेक्युलर ने घोषणा कर बताया है कि उनकी संबंधित आय का 87 फीसदी से ज्यादा खर्च नहीं हुआ है, जबकि टीडीपी ने कहा कि उसकी आय का 67 फीसदी बचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications