अमर सिंह को मिली 'Z' कैटेगरी की सुरक्षा, अखिलेश गुट ने कहा-पार्टी तोड़ने का इनाम
अमर सिंह दूसरे सपा नेता होंगे जिन्हें केंद्र सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।ये सुरक्षा मुलायम सिंह यादव को मिली हुई है।
नई दिल्ली। इन दिनों सपा दंगल के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार ठहाराए जाने वाले राज्यसभा सांसद अमर सिंह को केंद्र सरकार की तरफ से 'Z' श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। जिस पर अखिलेश गुट ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
अखिलेश के काफी करीबी माने जाने वाले ने समाजवादी पार्टी सांसद नरेश अग्रवाल ने आज तक चैनल से कहा कि अमर सिंह को बीजेपी का एजेंट होने का इनाम मिला है, ये पार्टी तोड़ने का इनाम है।
खास बातें
- अमर सिंह दूसरे सपा नेता होंगे जिन्हें केंद्र सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
- ये सुरक्षा मुलायम सिंह यादव को मिली हुई है।
- अमर सिंह को मनमोहन सरकार के वक्त ये सुविधा मिल चुकी है।
- अमर सिंह के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस के 24 कमांडो हमेशा साथ रहेंगे।
- उनके घर और ऑफिस पर भी सुरक्षा रहेगी।













Click it and Unblock the Notifications