जैसे भागवत बिना मोदी नहीं वैसे ही मुलायम बिना अखिलेश नहीं: अमर सिंह
अमर सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मेरे लिए अखिलेश यादव मेरे पूज्यनीय नेताजी के बेटे हैं।
लखनऊ। यूपी का सबसे बड़ा सियासी परिवार इस समय गृहयुद्द में उलझा हुआ है। चाचा-भतीजे की ये लड़ाई किस अंजाम तक पहुंचेगी, ये तो आने वाला वक्त तय करेगा लेकिन अखिलेश यादव बनाम शिवपाल यादव के इस युद्द का जनक अमर सिंह को बताया जा रहा है।
जिस पर लंबे वक्त बाद अमर सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मेरे लिए अखिलेश यादव मेरे पूज्यनीय नेताजी के बेटे हैं और मेरी ओर से नेताजी ने बहुत कुछ कह दिया है इसलिए अब मेरा चुप रहना ही बेहतर है।
मुलायम से अलग होकर अखिलेश अपनी राह चल रहे हैं, इस बारे में जब अमर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाला देते हुए इशारा किया कि अखिलेश यादव को मुलायम सिंह यादव के प्रति वफादार रहना चाहिए क्योंकि उन्हीं की वजह से वो मुख्यमंत्री बने हैं।
जिस तरह अगर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का समर्थन न होता तो मोदी पीएम नहीं बन पाते ठीक उसी तरह से मुलायम नहीं होते तो अखिलेश कभी सीएम नहीं बन पाते, बिना मुलायम वो क्या है, इसलिए अखिलेश को पीएम मोदी से वफादारी सीखनी चाहिए।
आपको बता दें कि इससे पहले मुलायम सिंह ने भी अखिलेश को पीएम मोदी से सबक सीखने को कहा था। सपा सुप्रीमों ने कहा था , अखिलेश मोदी से सीखो, जिन्होंने पीएम बनने के बाद भी अपनी मां को नहीं छोड़ा और यहां पद पाते ही दिमाग खराब हो गया।













Click it and Unblock the Notifications