अखिलेश बोले-अगर 2019 के लोकसभा चुनाव हार गए तो बेचने पड़ेंगे पकौड़े

इटावा। गाजीपुर से शुरू हुई समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा शुक्रवार को सुबह इटावा पहुंची। इटावा में रैली को संबोधित पूर्व सीएम और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, भाजपा को किसी भी कीमत पर अब सत्ता में आने से रोकने का काम करना है। भाजपा की सरकार फिर सत्ता में आ गयी तो ये लोग लोकतंत्र को समाप्त कर देंगे। अखिलेश ने कहा कि, 2019 के संसदीय चुनाव में हम आप कामयाब नहीं हुए तो ढूंढ लेना एक नाली और कढाई जिस पर पकौड़े बनाने का काम मिलकर करेंगे क्योंकि प्रधानमंत्री कहते है कि नाली से गैस निकलती है जो लोगो को रोजगार देती है।

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के राज में लोकतंत्र खतरे में है। अब देश को जातिवाद व साम्प्रदायिकता की आग में झोंका जा रहा है। केद्र सरकार दलितों के खिलाफ काम करने वाली है, केंद्र सरकार दलितों की हितैषी कतई नहीं है। उन्होंने कहा कि यह साइकिल यात्रा विकास यात्रा है, अगर यह सफल हो गई तो देख में लोकतंत्र बचेगा।

उन्होंने कहा कि जब हम लोग 2017 के विधानसभा चुनाव में विकास की बात कर रहे थे, तब भाजपा के लोग लोगों को बहका रहे थे और इसमें वो सफल भी हो गये लेकिन अगली बार वो इसमें सफल नहीं हो सकेंगे। देश की जनता अब भाजपा को जान चुकी है। भाजपा की सरकार जनता से लगातार झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने गंगा माता को ही धोखा दे दिया। जब तक उसकी सहायक नदियों की सफाई नहीं होगी तब तक गंगा साफ नहीं होगी।

अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक जितनी भर्ती की सभी के पेपर लीक हो गए। ऐसा किसी सरकार में नहीं हुआ। आने वाले समय में सपा सरकार में पुलिस भर्ती जिस तरीके से हमने कराई थी उसी तरीके से कराई जाएगी। भाजपा सरकार ने दलितों और पिछड़ों की नौकरियां छीनी हैं। आज देश तथा प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। किसानों को पैदावार की लागत नहीं मिल पा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अधिक गन्ना पैदा होने से डायबिटीज होने के बयान पर उन्होंने कहा कि वह तो बड़े डाक्टर हैं। सीएम कहते हैं कि बंदर भगाना है तो हनुमान चालीसा पढ़ों। जिन्होंने बिना कोई जांच के ऐसा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आ रहा है जातिगणना की बात शुरू हो गई है। बेहतर यह होगा कि सभी को आधार से जोड़ दिया जाए और सब जातियों की गिनती हो जाए।

अखिलेश ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार सभी मोर्चों पर फेल हो चुकी है। 2014 के चुनावों में जितने वादे किए थे उनमें कुछ भी पूरा नहीं किया। अखिलेश ने नोटबंदी और जीएसटी का जिक्र करते हुए कहा कि जिन लोगों ने नोटबंदी और जीएसटी लागू किया उनलोगों ने देश की आर्थिक प्रगति रोक दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+