कोलकाता मेगा रैली: अखिलेश बोले, हमारे गठबंधन से डरकर BJP ने CBI और ED से किया गठबंधन

Recommended Video

    Mamata Banerjee की Mega Rally से Akhilesh, Hardik, Mallikarjun का PM Modi पर हमला | वनइंडिया हिंदी

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में ममता बनर्जी की 'यूनाइटेड इंडिया रैली' में आज विपक्ष के 20 दलों के नेताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। मोदी और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, मुझे पूरा भरोसा है कि जो बात बंगाल से चलेगी वो पूरे देश में दिखाई देगी। बीएसपी के साथ हमारे गठबंधन से देश में खुशी की लहर आ गई है, आज की इस रैली से देश की जनता में एक भरोसा उत्पन्न होगा। लोग सोचते थे कि हमारा गठबंधन नहीं होगा लेकिन गठबंधन हो गया।

    samajwadi party chief akhilesh yadav address mamata banerjee s mega rally in kolkata

    अखिलेश यादव ने कहा कि, बीजेपी के लोग हमें चिढ़ाते हुए कहते हैं कि इनके पास तो दूल्हे बहुत हैं, आखिर बनेगा कौन? मैं कहता हूं कि अगर हमारे पास दूल्हे बहुत हैं तो जिसे जनता चुनेगी वो बनेगा। पहले भी ऐसा ही हुआ है। लेकिन भाजपा बताए कि उनके पास विफल पीएम के अलावा किसका चेहरा है। उन्होंने कहा कि हमने गठबंधन का तरीका भाजपा से ही सीखा है। चुनाव आते-आते बीजेपी सीबीआई और ईडी से गठबंधन कर रही है और हम लोग जनता की आवाज से गठबंधन कर रहे हैं।

    मोदी के नाम ने देश को निराश कर दिया है। हमारे गठबंधन के बाद से इनकी बेचैनियां बढ़ गई हैं। नए साल में देश में नया प्रधानमंत्री आ जाए तो बड़ी खुशी होगी। हमारे सहयोगी दलों के मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा को डर लग रहा है। भाजपा ने समाज में जहर घोलने का काम किया। हमने बहुत काम किया लेकिन भाजपा काम पर वोट नहीं मांगती, वो तोड़ने और जोड़ने में विश्वास रखते हैं।

    मोदी को हटाने के लिए सपा-बसपा एकसाथ आई

    बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सरकार बनन से पहले बहुत सारे वादे किए और सत्ता पर काबिज होने के बाद सभी वादों को भूल गए। किसान, गरीब, मजदूरों और दलितों को परेशान किया है। करोड़ों लोगों को इनके कामों की वजह से बेरोजगार होना पड़ा है। केंद्र की सरकार ने कई कारखाने बंद करवा दिया। इसलिए ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी है। इसके लिए विपक्ष को एक होना है और सपा-बसपा ने गठबंधन कर इसकी शुरुआत कर दी है। अंबेडकर के विचारों को बचाने के लिए हमें केंद्र की सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+