राज्यसभा चुनाव: जया बच्चन ने किया नामांकन,डिंपल यादव और सुब्रत रॉय रहे मौजूद

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की राज्यसभा उम्मीदवार जया बच्चन ने आज उत्तर प्रदेश से नामांकन किया। इस दौरान कन्नौज से सांसद डिंपल यादव, सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय मौजूद थे। बता दें कि जया बच्चन इस समय सपा से राज्यसभा सांसद हैं। इस साल अप्रैल में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। माना जा रहा था कि सपा जया बच्चन का नाम काट नरेश अग्रवाल को राज्यसभा में फिर से भेजेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अमर सिंह ने इसको लेकर कहा है कि जया सपा के लिए वफादार रही हैं और वो नरेश अग्रवाल से कहीं बेहतर कैंडिडेट हैं।

राज्यसभा चुनाव: जया बच्चन ने यूपी से किया नामांकन

जया बच्चन समाजवादी पार्टी के टिकट पर अप्रैल 2012 में राज्यसभा सांसद बनीं थीं। एक तरफ जहां सचिन तेंदुलकर और रेखा जैसे सांसद संसद में नजर नहीं आए और इसके लिए आलोचनाओं का शिकार हुए वहीं जया बच्चन ने संसद में तमाम बहसों के दौरान अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। खासकर महिलाओं से जुडे़ मुद्दों को वो उठाती रहीं। जया बच्चन की उपस्थिति भी संसद में 77 फीसदी रही है।

संसद के बजट सत्र के बाद राज्यसभा से 52 सांसद रिटायर हो जाएंगे। इन 52 सांसदों में क्रिकेट मास्टर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री रेखा, जया बच्चन, दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हैं। सपा से जया बच्चन के साथ राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है लेकिन सपा के पास विधायकों की संख्या इतनी नहीं कि दोनों को फिर से राज्यसभा भेज सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+