रजत जंयती समारोह में डिंपल और अपर्णा में भी दिखी तल्खी
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के कुनबे में पुरुषों में ही नहीं, बल्कि कलह का असर महिलाओं के बीच भी दिखाई दे रहा है।
लखनऊ। भले ही सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव कहें कि उनके बेटे अखिलेश और भाई शिवपाल सिंह के बीच में सब ठीक हो गया है लेकिन हकीकत कुछ औऱ ही है। दोनों के बीच में कुछ भी सही नहीं है जिसकी झलक सपा के रजत जंयती समारोह में साफ तौर पर दिखाई दी। परिवार के कलह का असर सपा परिवार की महिलाओं में भी दिख रहा है।
क्योंकि सपा के रजत जयंती समारोह में मुलायम की बड़ी बहू और सांसद डिंपल यादव और छोटी बहू अर्पणा यादव एक ही मंच पर अलग अलग बैठी रहीं और दोनों ने एक-दूसरे से बात तक नहीं की।
आपको बता दें कि सीएम अखिलेश यादव के मंच पर आने के बाद डिंपल स्टेज पर आईं और पीछे की पंक्ति में बैठ गईं, उसके बाद मंच पर परिवार की महिलाओं में अपर्णा यादव पहुंचीं और डिंपल से दूर अपना स्थान ग्रहण किया। दोनों साथ बैठतीं तो शायद किसी का ध्यान नहीं जाता लेकिन दोनों ने अलग-अलग बैठकर अपनी दूरियों से लोगों को वाकिफ करा दिया।
आपको बता दें कि अखिलेश और शिवपाल के झगड़े की मूल वजह मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी को बताया जा रहा है, जिनके पुत्र प्रतीक यादव और बहू अपर्णा हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को लखनऊ में अपनी रजत जयंती मनाई जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा सहित जनता दल परिवार के कई दिग्गजों का जमघट लगा, जिससे महागठबंधन की नींव पड़ती नजर आई।













Click it and Unblock the Notifications