Sam Pitroda: चुनाव खत्म होती ही सैम पित्रोदा की वापसी, फिर बनाए गए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष

सैम पित्रोदा ने 8 मई को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि उनकी इस टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया था कि पूर्व में भारतीय चीनियों जैसे दिखते हैं जबकि दक्षिण में लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। लोकसभा चुनाव के बीच पित्रोदा के बयान पर विवाद खड़ा होते देख उन्होंने पार्टी में अपने पद से दे दिया था। लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद अब फिर से उन्हें उनके पद पर नियुक्त किया गया है। इसको लेकर सांसद व कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक आधिकारिक घोषणा भी की है।

सैम पित्रोदा भारतीयों की त्वचा के रंग पर अपनी नस्लवादी टिप्पणी के बाद हाल ही में सुर्खियों में बने। दरअसल, उन्होंने कहा, "पूर्व में भारतीय चीनियों जैसे दिखते हैं जबकि दक्षिण में लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं।"

Sam Pitroda return after elections

सैम पित्रोदा के इस बयान पर लगातार सवाल उठ रहे थे। ऐसे में चुनावों के बीच कांग्रेस को कन्ट्रोवर्सी से बचाने के लिए पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं चुनाव खत्म होने के बाद अब फिर से सैम पित्रोदा को कांग्रेस ने उनके पद पर नियुक्त किया गया है।

एक आधिकारिक घोषणा में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+