स्पेशल किड्स के साथ डांस करते सलमाख खान का वीडियो वायरल, लोग बोले- 'ऊपर भगवान नीचे भाईजान'

स्पेशल किड्स के साथ डांस करते सलमाख खान का वीडियो वायरल, लोग बोले- 'ऊपर भगवान नीचे भाईजान'

मुंबई: बॉलीवुड के स्टार सलमान खान एक्टिंग के साथ-साथ असल जिंदगी में अपनी दरियादिली और चैरिटी करने के लिए भी जाने जाते हैं। सलमान खान की संस्था बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन बच्चों और जरूरतमदों की मदद करता है। सलमान खान अक्सर बच्चों के साथ नजर आते हैं। ऐसा ही सलमान खान का एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान स्पेशल किड्स के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और बीना काक भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो को खुद सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो में बच्चे सलमान खान के साथ डांस करके काफी खुश दिख रहे हैं।

Salman Khan

वीडियो को सलमान खान के फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कमेंट कर लिखा है जैसे ऊपर भगवान हैं, धरती पर नीचे भाईजान हैं। वहीं कई लोगों ने वीडियो पर सलमान खान की इस दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग वीडियो पर हार्ट इमोजी रिएक्ट कर रहे हैं।

सलमान खान ने ये वीडियो रविवार (21 मार्च) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में सलमान बीना काक और सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्पेशल किड्स के साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो में सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खाने ने कैप्शन लिखा, ''उमंग के बच्चों के साथ डांस किया। भगवान आप सबका भला करे आप सबको ढेर सारा प्यार।''

वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है। वीडियो में कई हजार लोगों ने कमेंट भी किया है। सलमान खान वीडियो में अपनी ही फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। सलमान में ग्रीन शर्ट और ग्रे रंग की पैंट पहनी है।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान की कई फिल्में अपकमिंग है। सलमान खान जल्द ही 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं। ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का सलमान खान के फैन्स को बहुत दिन से इतंजार था। इसके अलावा सलमान खान 'कभी ईद और कभी दिवाली' और 'अंतिम' में भी नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+