बहन की शादी के प्रोग्राम में टॉवल में थे सलमान, 6 साल बाद फोटो सामने आई तो हो गई वायरल

मुंबई: अर्पिता खान शर्मा चाहे बॉलीवुड में सक्रिय ना हो, लेकिन वो किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। अर्पिता खान सलमान की लाडली बहन हैं, जो हमेशा सर्खियों में रहती हैं। अब उन्होंने सलमान एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो शर्टलेस नजर आ रहा हैं। ये तस्वीर अर्पिता की शादी की दौरान की है। शादी के 6 साल बाद अर्पिता ने अपनी और सलमान भाई की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

शादी के दौरान की पुरानी फोटो

शादी के दौरान की पुरानी फोटो

सलमान की तरह उनकी बहन अर्पिता खान भी काफी फेमस है। उनके प्रति सलमान का प्यार किसी से छिपा हुआ नहीं है। हाल ही में अर्पिता ने शादी के दौरान की एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें सलमान शर्टलेस दिखाई दे रहे है। सलमान क्लिन शेव और टॉवल में। हमेशा की तरह भाईजान की धांसू बॉडी दिख रही है। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए अर्पिता ने लिखा की प्यारी यादें। साथ ही उन्होंने इस फोटो को भाई सलमान खान को भी टैग किया है।

साल 2014 में हुई थी अर्पिता की शादी

साल 2014 में हुई थी अर्पिता की शादी

साल 2014 में अर्पिता की शादी आयुष शर्मा के साथ हैदराबाद में बड़े धूमधाम से हुई थी। अर्पिता के दो बच्चे हैं। एक बेटे का नाम आहिल है और एक बेटी है, जिसका नाम आयत शर्मा है। वहीं उनके पति आयुष भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब उनकी अगली फिल्म सलमान खान के साथ 'अंतिम' आ रही है। जिसके लिए उन्होंने काफी तैयारी की है।

शाहरुख खान के साथ आएंगे नजर

शाहरुख खान के साथ आएंगे नजर

वहीं अगर सलमान खान की बात करें तो फिलहाल शाहरुख खान के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सलमान की एसआरके स्टारर पठान में स्पेशल अपीरियंस रहेगी। इससे पहले शाहरुख खान की 2018 की पहली फिल्म 'जीरो' में सलमान खान ने एक कैमियो किया था। वहीं खबरों के मानें तो टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म इस महीने शूटिंग के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+