VIDEO: तनुश्री दत्ता के सवाल पर परेशान हुए सलमान खान, बोले- 'मामले की जानकारी नहीं'

भले ही शुरुआत में तनुश्री दत्ता को किसी का सपोर्ट नहीं मिला हो, लेकिन अब एक-एक कर बॉलीवुड के बड़े सितारे उनके समर्थन में उतर रहे हैं। प्रियंका से लेकर फरहान अख्तर ने उनके सपोर्ट में आवाज उठाई है। हालांकि कुछ सितारे अभी भी इसपर बोलने से बच रहे हैं और उसमें अभिनेता सलमान खान का नाम भी शामिल हो गया है।

Tanushree Dutta, Salman Khan

नई दिल्ली। भले ही शुरुआत में तनुश्री दत्ता को किसी का सपोर्ट नहीं मिला हो, लेकिन अब एक-एक कर बॉलीवुड के बड़े सितारे उनके समर्थन में उतर रहे हैं। प्रियंका से लेकर फरहान अख्तर ने उनके सपोर्ट में आवाज उठाई है। हालांकि कुछ सितारे अभी भी इसपर बोलने से बच रहे हैं और उसमें अभिनेता सलमान खान का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में जब सलमान खान से तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर लगाए गए आरोप पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कह दिया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

सलमान ने कहा, 'मुझे मामले की जानकारी नहीं'

सलमान ने कहा, 'मुझे मामले की जानकारी नहीं'

जब रिपोर्टर ने सलमान से इस मामले पर सवाल किया तो उन्होंने हाथ से अपना चेहरा ढंक दिया। रिपोर्टर ने पूछा कि क्या इंडस्ट्री को इस मामले पर नहीं बोलना चाहिए? इसपर सलमान ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। सलमान ने कहा, 'मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। मुझे पहले इसके बारे में जानने-समझने दीजिए। देखने दीजिए कि क्या है, मुझे नहीं मालूम कि आप किस बारे में बात कर रही हैं।'

सवाल के दौरान हंसते दिखे किरिन रिजिजू

इसके बाद सलमान ने रिपोर्टर से पूछा कि आप किस ईवेंट के लिए यहां आई हैं? सलमान खान एमटीबी अरुणाचल, हॉर्नबिल फ्लाइट 2018 के दूसरे संस्करण के अनाउंसमेंट ईवेंट पर पहुंचे थे, जब उनसे तनुश्री दत्ता को लेकर सवाल किया गया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद थे, जो इस सवाल के दौरान मुस्कुराते दिखे। सोशल मीडिया पर दोनों शख्सियतों की काफी आलोचना हो रही है।

तनुश्री-नाना पर दो हिस्सों में बंटा बॉलीवुड

तनुश्री-नाना पर दो हिस्सों में बंटा बॉलीवुड

तनुश्री के आरोपों के बाद बॉलीवुड में खलबली मच गई है।तनुश्री दत्ता पर पूरा बॉलीवुड फिल्हाल दो हिस्सों में बंट गया है। एक तरफ अमिताभ बच्चन और सलमान खान जैसे सितारें हैं, जिन्होंने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, परिणीति चोपड़ा चोपड़ा, सोनम कपूर आहूजा, ट्विंकल खन्ना, फरहान अख्तर और अनुराग कश्यप ने उनके समर्थन में आवाज उठाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+