सलमान खान ने किया हिलेरी क्लिंटन का समर्थन लेकिन उड़ने लगा मजाक...
सलमान ने ट्विटर पर लिखा है कि हिलेरी क्लिंटन, आशा है आप जीतेंगी। ईश्वर संविधान और मानवीय मूल्यों का पालन करने की आपको ताकत दे। शुभकामनाएं ।
मुंबई। चुनाव भले ही अमेरिका में हो लेकिन इस चुनाव पर नजर भारतीयों की भी है इसलिए तो पहले बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने राष्ट्रपति पद के लिए हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया था और अब हिंदी सिनेमा के सुल्तान सलमान खान ने हिलेरी के समर्थन में आवाज उठाई है।
सलमान ने ट्विटर पर लिखा है कि राष्ट्रपति पद के लिए हिलेरी क्लिंटन। आशा है आप जीतेंगी। ईश्वर संविधान और मानवीय मूल्यों का पालन करने की आपको ताकत दे। शुभकामनाएं ।
Hope you win. May god give you the strength to follow the constitution and human values. All the best.#HillaryClintonforpresident pic.twitter.com/lelPESTHEK
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) 5 November 2016
आपको बता दें कि अमेरिका में दो दिन बाद राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, उनका सीधा मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से है।
सलमान का उड़ा मजाक
लेकिन जहां सलमान खान ने एक सीधा सरल ट्वीट किया वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनका मजाक उड़ाने लगे और उनके ट्वीट पर कटाक्ष करने लगे इसलिए ही शायद सलमान खान और उनके अब्बा सलीम खान हमेशा कहते रहते हैं कि सल्लू कुछ भी कहे या करे, बवाल तो मचना ही है।
.@BeingSalmanKhan wah bhai ! Aap bhi toh kai baar human values ka peecha karte hue footpath par chadh jaate ho 👌
— Rofl Gandhi NDATV (@RoflGandhi_) 5 November 2016













Click it and Unblock the Notifications