ट्रंप की सभा में हंगामा, रैली में पहुंचा बंदूकधारी, मचा हड़कंप, वीडियो
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की सभा में रविवार सुबह हंगामा हो गया है।
वाशिंगटन। एक बड़ी खबर अमेरिका से है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की सभा में आज सुबह हंगामा हो गया है। ट्रंप नेवाडा के रेनो में एक सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी वहां भीड़ में किसी के पास बंदूक होने की बात सामने आई। जिसके बाद सुरक्षकर्मियों ने तुरंत ट्रंप को स्टेज पर से हटाया और उसके बाद रैली में अफरा-तफरी मच गई।
आपको बता दें कि भीड़ में किसी ने जब चिल्लाया कि देखो, उसके पास गन है, बस इसके बाद ही रैली में हंगामा हो गया। अमेरिकी चैनलों में कुछ का कहना है कि हो सकता है कि ये ट्रंप के खिलाफ कोई साजिश हो जिसके तहत उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। मालूम हो कि 8 तारीख को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है।
इस मामले में आरोपी शख्स को को हिरासत में ले लिया गया है लेकिन फौरी तौर पर जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक उसके पास से बंदूक मिली नहीं है। हालांकि इस घटना के बाद ट्रंप वापस स्टेज पर पहुंचे और अपना भाषण पूरा किया और अपनी स्पीच में जमकर सिक्युरिटी फोर्सेज की तारीफ की।













Click it and Unblock the Notifications