Bigg Boss 14: राखी सावंत के डबल मीनिंग कमेंट पर भड़के सलमान खान, कहा- आपने अश्लीलता की सारी हदें पार की
Bigg Boss 14: राखी सावंत के डबल मीनिंग कमेंट पर भड़के सलमान खान, कहा- आपने अश्लीलता की सारी हदें पार की
Salman Khan Slams Rakhi Sawant on double meaning comment: बिग बॉस 14 के दिखाए गए वीकेंड के वार में सलमान खान ने सोनाली फोगाट और राखी सावंत की जमकर क्लास लगाई। राखी सावंत के डबल मीनिंग कमेंट पर सलमान खान काफी गुस्सा हुए। असल में राखी सावंत ने इस हफ्ते अली गोनी के सामने एक डबल मीनिंग बात कही थी, जिसको लेकर अली गोनी काफी असहज हो गए थे। इसी कमेंट के बारे में सलमान खान ने जब शनिवार को राखी सावंत से पूछा तो वो राखी सकपका गई थी। जिसके बाद सलमान खान ने राखी सावंत से कहा कि वो अपनी अश्लीलता की सारी हदें पार कर चुकी हैं।

असल में राखी सावंत ने बिग बॉस हाउस में अली गोनी के सामने फीमेल बॉडी पार्ट्स को लेकर कुछ आपत्तिजनक कमेंट किया था। जिसको लेकर राखी से सलमान खान ने सख्ती से बात की। सलमान ने जब उस डबल मीनिंग कमेंट को कोट कर राखी से पूछा को राखी एकदम चुप सी हो गई। राखी ने सलमान की बात को पहले मजाक में टालने की कोशिश की। सलमान खान ने फिर से दूसरी बार पूछा तो राखी ने कहा कि वो तो मजाक कर रही थीं।
जिसके बाद सलमान खान ने राखी सावंत से कहा कि वह अपनी इमेज न भूलें और न ही गेम में अपनी सीमा लांघें। उन्होंने कहा कि राखी को हमेशा अपनी लिमिट याद रखनी चाहिए। सलमान खान ने राखी सावंत से कहा कि एंटरटेनमेंट और वल्गैरिटी के बीच में आपको एक लाइन ड्रॉ करने की जरूरत है।
सलमान खान ने राखी सावंत से कहा कि आपने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी है। आप एंटरटेनमेंट के नाम पर कुछ भी बोले जा रही हैं। हालांकि बाद में राखी सावंत ने सफाई देते हुए सलमान खान से माफी मांगी। सलमान खान ने हालांकि राखी के माफीनामे पर कुछ नहीं कहा और उन्हें आगे ऐसा ना करने की हिदायत दी।
अली गोनी ने शो के एपिसोड में कहा था कि वो सलमान खान से इस डबल मीनिंग कमेंट के बारे में बात करेंगे। लेकिन सलमान खान ने अली गोनी के बोलने से पहले ही राखी सावंत से ये सवाल पूछ लिया था।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications