शर्टलेस होकर सलमान खान ने शेयर की अपनी हॉट तस्वीर, फैंस बोले-भाई इज बैक

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शर्टलेस तस्वीर साझा करके अपने फैंस के बीच एक बार फिर से हलचल मचा दी है। सलमान खान ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि कार्य प्रगति पर है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सलमान खान जिम के अंदर खड़े हैं और उन्होंने सिर्फ जींस पहन रखी है। तमाम सलमान खान के फैंस ने उनकी इस तस्वीर को लाइक किया है। लोगों ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि अच्छे लग रहे हैं भाई, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई वापस आ गए हैं।

जबरदस्त बॉडी के लिए लोकप्रिय

जबरदस्त बॉडी के लिए लोकप्रिय

सलमान खान को उनकी जबरदस्त बॉडी के लिए शुरुआत से जाना जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान बेहतर बॉडी का ट्रेंड लेकर आए थे, उन्होंने ही शर्टलेस होकर बड़े पर्दे पर धमाल मचाया था। अक्सर सलमान खान सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें बिना शर्ट के साझा करते हैं। हाली हमें उन्होंने जिम के भीतर का एक वीडियो साझा किया था, जिसमे उन्होंने बॉटल कैप चैलेंट को लेकर वीडियो बनाया था।

सुरक्षा गार्ड के साथ साझा किया था वीडियो

यही नहीं सलमान खान ने एक वीडियो साझा किया था जिसमे वह सुरक्षा गार्ड के साथ हैं। ये गार्ड उनकी जांघ पर बैठे थे और सलमान खान लेग प्रेस लगा रहे थे। सलमान ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा था कि काफी उतार चढ़ाव देखने के बाद मेरे गार्ड समझ गए हैं कि वह मेरे साथ कितना सुरक्षित हैं। एक अन्य वीडियो को साझा करते हुए सलमान खान ने लिखा था कि सिर्फ मजबूत होना ही नहीं बल्कि लचीला होना भी अहम है।

फिटनेस आइकन

सलमान खान की तारीफ करते हुए कैटरीना कैफ ने उन्हें फिटनेस आइकन बताया था। हाल हमें एक इंटरव्यू के दौरान कैटरीना ने कहा था कि सलमान खान फिटनेस आइकन हैं। उन्हें अपने वर्कआउट शेड्यूल को इतना जुनून के साथ पालन करते देखना अच्छा लगता है। बता दें कि आखिरी बार दोने एक्टर फिल्म भारत में दिखे थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म ने 300 करोड़ का बिजनेस किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+