Covid-19: लॉकडाउन के बीच सलमान ने बनाई खूबसूरत पेंटिंग, यूजर्स ने मजनू भाई से की तुलना

मुंबई। कोरोना वायरस (Covid-19) के कारण दुनियाभर में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। बॉलीवुड के सितारों ने भी बचाव के लिए खुद को घरों में बंद कर लिया है। इस बीच अभिनेता सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत पेंटिंग बनाते हुए वीडियो शेयर किया है। लॉकडाउन के बीच सलमान घर पर ही अपने शौक को पूरा कर रहे हैं। वीडियो में सलमान चारकोल से पेंटिंग बनाते नजर आ रहे हैं।

 'कहो ना प्यार है' का गाना गाया

'कहो ना प्यार है' का गाना गाया

सलमान ने 2 मिनट में ही ये शानदार पेंटिंग बनाई है। पेंटिंग बनाते हुए वह फिल्म 'कहो ना प्यार है' का गाना गा रहे हैं। सलमान ने अपने स्केच में एक महिला और पुरुष को काले कपड़ों में दिखाया है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पुरुष का सिर और चेहरा ढका हुआ है, जबकि महिला के चेहरे का कुछ हिस्सा ढका दिखाई दे रहा है। बता दें सलमान खान अभिनय के अलावा भी कई और चीज में माहिर हैं। वह काफी अच्छी पेंटिंग बनाते हैं।

क्या बोले लोग?

क्या बोले लोग?

जहां कुछ लोग सलमान की पेंटिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग पेंटिंग के बारे में उनसे सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आप कितने कमाल के आर्टिस्ट हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'बहुत शानदार पेंटिंग बनाई।' कुछ यूजर्स सलमान के लुक की भी तारीफ कर रहे हैं। अरुण नाम के यूजर ने सवाल पूछा, 'कोई बताएगा सल्लू भाई ने क्या बनाया है। '

रोनित रॉय ने भी कमेंट किया

इस वीडियो पर अभिनेता रोनित रॉय ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, 'हे भगवान, सलमान खान बहुत अद्भुत।' अल्बानिया नाम की यूजर ने लिखा, 'सर आप ग्रेट हैं, आपने इस स्केच से हिंदू मुस्लिम धर्म की महिलाओं को एक पेज पर दर्शा दिया, ग्रेट।' हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें सलमान की पेंटिग समझ नहीं आ रही है और उन्होंने सलमान की तुलना वेल्कम फिल्म के मजनू भाई से कर दी है। सिद्धांत नाम के यूजर ने कहा, 'ये देखकर मजनू भाई बहुत नाराज होंगे।' अमय नाम के यूजर ने कहा, 'असली मजनू भाई तो भाई निकले।'

'राधे' की शूटिंग कर रहे थे सलमान

'राधे' की शूटिंग कर रहे थे सलमान

बता दें लॉकडाउन से पहले सलमान खान 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग कर रहे थे। प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ, जरीना वहाब और गोविंद नामदेव भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+