Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: क्रिसमस के लिए सलमान खान के घर पर सजी महफिल, भाइयों के साथ ठुमके लगाते दिखे भाईजान

Recommended Video

    Salman Khan enjoys Dance with Arbaaz Khan & Sohail Khan in Christmas Party; Watch video | FilmiBeat

    मुंबई। बॉलीवुड में होली दीवाली क्रिसमस जैसे अवसर पर पार्टियां आम हैं। ऐसे में 25 दिसंबर को फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान खान ने अपने घर पर क्रिसमस पार्टी रखी थी। पार्टी में बेहद शानदार सजावट की गई। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

    View this post on Instagram

    Merry Xmas to all....

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

    भाईयों के साथ जमकर थिरके सलमान

    भाईयों के साथ जमकर थिरके सलमान

    इस पार्टी की एक खूबसूरत वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वे अपने दोनों छोटे भाईयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ डांस फ्लोर पर थिरकते दिखाई पड़ रहे हैं। क्योंकि वीडियो में सिर्फ सलमान का परिवार ही दिख रहा है को ये कहना मुश्किल है कि इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री से और कौन पहुंचा था।

    जल्द अपनी सबसे बड़ी फिल्म में नजर आएंगे सलमान

    जल्द अपनी सबसे बड़ी फिल्म में नजर आएंगे सलमान

    बता दें कि सलमान बहुत जल्द अपनी अगली फिल्म भारत में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी दिखाई पड़ेंगी। ये एक पीरियड फिल्म हो जो कि कुल 200 करोड़ के बजट के साथ तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि ये सलमान की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग के लिए एक नकली वाघा बार्डर भी तैयार किया गया था।

    करीना ने इसलिए किया था फिल्म से इंकार

    करीना ने इसलिए किया था फिल्म से इंकार

    फिल्म को लेकर खबर थी कि प्रियंका चोपड़ा ने इसमें काम करने से मना कर दिया था। लेकिन अब खबर है कि सलमान तो फिल्म में प्रियंका को कभी लेना ही नहीं चाहते थे बल्कि इसके लिए करीना को अप्रोच किया गया था। करीना कपूर ने खुद खुलासा किया है कि फिल्म की शूटिंग अलग-अलग देशों में होने के कारण उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया क्योंकि वे इतने दिनों तक बेटे तैमूर से अलग नहीं रह सकती थीं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+