Bigg Boss 14 की शूटिंग में सलमान खान को लग रहा डर, ये है वजह

नई दिल्ली: लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद अब मुंबई में शूटिंग का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होता है। बिग बॉस 14 के होस्ट और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों शूटिंग करने से डर रहे हैं। ये डर उन्हें अपने लिए नहीं बल्कि परिवार को लेकर है। जल्द ही उनका शो बिग-बॉस टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला है।

ये है डर की असल वजह

ये है डर की असल वजह

मुंबई में गुरुवार को बिग बॉस से जुड़ी एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान ने कहा कि वो कोरोना वायरस की वजह से शूटिंग करने से डर रहे हैं। उनके मुताबिक उनके घर में बूढ़े मां-बाप और छोटी भांजी भी है, वो नहीं चाहते की उनकी वजह से उन सभी को संक्रमण हो। उन्होंने कहा कि सभी सावधानियां जैसे मास्क, गलव्स, पीपीई किट का प्रयोग हो रहा है, लेकिन फिर भी मन में डर बना रहता है।

खुद के लिए नहीं है डर

खुद के लिए नहीं है डर

सलमान ने आगे कहा कि आप बाहर से आकर मां-बाप को गले लगाते हैं या फिर बच्चे के पास जाते हैं, तो उन्हें संक्रमण हो सकता है। यहां डर अपने लिए नहीं बल्कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए लगता है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मैं बच जाऊंगा, लेकिन 15 दिनों तक जो परेशानी झेलनी पड़ती है, वो बहुत ही डरावनी है। वहीं दूसरी ओर बिग बॉस के दिवाने इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आलोचकों के लिए कही ये बात

आलोचकों के लिए कही ये बात

सलमान के मुताबिक बस कुछ ही दिनों में पसंदीदा शो 'बिग बॉस-14' की वापसी टीवी पर हो जाएगी। इसका ग्रैंड प्रीमियर 3 अक्टूबर को होने वाला है। इस बार कौन-कौन से चेहरे घर में दिखेंगे इस पर सस्पेंस बरकरार है। सलमान के मुताबिक इस बार का प्रीमियर बाकी सालों से अलग रहेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपने आलोचकों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो लोग मेरी तारीफ करते हैं उन्हें भी थैंक्यू और जो लोग मेरी बुराई करते हैं उन्हें भी थैंक्यू। इस सीजन में नैना सिंह, जैस्मीन भसीन, करण पटेल, निशांत मलकानी, एजाज खान, राहुल वैद्य, सारा गुरपाल, शगुन पांडे, प्रतीक सेजलपाल और जान कुमार सानू बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं।

कई लोग कर रहे विरोध

कई लोग कर रहे विरोध

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को हुई थी। इसके बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म और ड्राग्स को लेकर बहस जारी है। कई बड़ी हस्तियों ने सुशांत केस के लिए सीबीआई जांच की मांग की लेकिन सलमान पूरे मसले पर शुरू से ही चुप्पी साधे रहे। जिस वजह से वो सुशांत के फैन्स के निशाने पर हैं। कई लोग तो उनके बॉयकॉट की मुहिम भी चला रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+