सलमान खान ने Radhe को थिएटर में रिलीज करने का किया ऐलान, बदले में मांगा ये खास वादा

मुंबई। Salman Khan's upcoming film 'Radhe', कोरोना महामारी(coronavirus pendemic) के कारण सिनेमाघर लंबे समय से बंद चल रहे हैं। जिसके कारण थिएटर मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। अब खबर सामने आ रही है कि, सलमान खान(salman khan) की आगमी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' (Radhe: Your Most Wanted Bhai)थिएटर में रिलीज की जाएगी। इसकी घोषणा खुद सलमान खान ने ट्वीट कर दी है। यह फिल्म इस साल आने वाली ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

थियेटर मालिकों ने की थी सलमान खान से अपील

थियेटर मालिकों ने की थी सलमान खान से अपील

हाल ही में जी स्टूडियोज़ को 230 करोड़ रुपये में 'राधे' को बेचे जाने की खबर आने के बाद माना जा रहा था कि सलमान की फिल्म 'राधे' भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। ऐसे में सिनेमाघर मालिकों के संगठन ने सलमान खान से अनुरोध किया था कि वह अपनी इस फिल्म को ऑनलाइन नहीं बल्कि सिनेमाघरों में ही रिलीज करें ताकि वह कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में हुए नुकसान से उबर सकें।

सलमान ने किए बड़ा ऐलान

सलमान ने किए बड़ा ऐलान

सिनेमाघर मालिकों के अनुरोध का जवाब देते हुए सलमान ने ट्वीट कर लिखा कि, मैं माफी मांगता हूं कि मुझे सभी थिएटर‌ मालिकों को जवाब देने में काफी वक्त लगा। ऐसे माहौल में लिया जाने वाला यह एक बड़ा फैसला है। मैं सिनेमाघरों और एक्ज़ीबिटरों की आर्थिक दिक्कतों से अच्छी तरह से वाकिफ हूं और ऐसे में मैं 'राधे' को थिएटर्स में रिलीज कर उनकी मदद करना चाहता हूं। बदले में मैं चाहूंगा कि वे सिनेमाघरों में फिल्म देखने आने वाले दर्शकों की सुरक्षा का पूरा खयाल रखें।

ये है फिल्म 'राधे' की स्टारकास्ट

ये है फिल्म 'राधे' की स्टारकास्ट

सलमान खाने आगे लिखा कि, कमिटमेंट ईद का था और यह इंशाल्लाह 2021 की ईद में ही रिलीज होगी। इस साल ईद पर सिनेमानघरों में राधे का आनंद लें... गॉड विलिंग...' वैसे बता दें कि पहले भी सलमान की फिल्में ईद के मौकों पर रिलीज होती रही हैं और उन्होंने अच्छा बिजनस किया है। 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा और जरीना वहाब जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रभुदेवा ने किया है।

मेट्रो स्टेशन पर अचनाक बेहोश होकर गिरा यात्री, CISF जवान ने इस ट्रिक से बचाई जान, सामने आई CCTV फुटेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+