सलमान खान की भतीजी अलीजा इस फिल्म में करेगी डेब्यू, सनी देओल के छोटे बेटे साथ होंगी लॉन्च

मुंबई। सलमान खान की भतीजी अलीजा अग्निहोत्री जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि, राजश्री प्रोडेक्शन की फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली है। वह अवनीश बड़जात्या की अनटाइटल्ड फिल्म से डेब्यू करेंगी। अवनीश सूरज बड़जात्या के बेटे हैं, जो आगामी फिल्म के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

राजश्री बैनर से होगी डेब्यू

राजश्री बैनर से होगी डेब्यू

जानकारी के मुताबिक राजश्री की न्यू मिलेनियल्स की पसंद को ध्यान में रखकर बनने जा रही इस फिल्म से सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बतौर फिल्म निर्देशक अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। अवनीश ने अपनी लिखी ये कहानी सलमान खान को भी सुनाई थी, सलमान खान को ये पटकथा काफी पसंद आई और उन्होंने ही इसके लिए अलीजा का नाम प्रस्तावित किया। फिल्म में अलीजा का हीरो भी फाइनल हो गया है।

सनी देओल के छोटे बेटे साथ होगी फिल्मी कैरियर की शुरआत

सनी देओल के छोटे बेटे साथ होगी फिल्मी कैरियर की शुरआत

अवनीश के निर्देशन में राजवीर भी अपनी पहली फिल्म करेंगे। अवनीश की फिल्म की कहानी के बारे में बताया जा रहा है कि ये एक जोड़े की डेस्टीनेशन वेडिंग पर आधारित कहानी है। फिल्म में मुख्य जोड़ा तो राजवीर और अलीजा का ही होगा।यह फिल्म अयान मुखर्जी की रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' पर आधारित है। बताया जा रहा है कि, फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकारों के दूसरे बच्चे भी इसमें दिखने वाले हैं।

अलीजा सलमान की बहन अलवीरा खान की बेटी हैं

अलीजा सलमान की बहन अलवीरा खान की बेटी हैं

बताया जा रहा है कि राजवीर का नाम भी अवनीश को सलमान खान ने ही सुझाया था। देओल परिवार और सलीम खान के परिवार के रिश्ते बहुत पुराने हैं। पहले अलीजा के सलमान खान की फिल्म दबंग 3 से डेब्यू करने की खबरें भी आई थीं। हालांकि, बाद में अतुल अग्निहोत्री ने इन खबरों को गलत बताया था। अलीजा सलमान की बहन अलवीरा खान और एक्टर अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+