सलमान खान को बचाने पर एक इंटरनेशनल गैंगस्टर ने दी वकील को जान से मारने की धमकी
दो दिन पहने सलमान के वकील एचएम सारस्वत ने दावा किया था कि फोन करने वाले ने खुद को एक इंटरनेशनल गैंगस्टर बताया था और सलमान को आर्म्स एक्ट मामले में बरी कराये जाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी
जोधपुर। जोधपुर के चर्चित काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान का प्रतिनिधित्व कर रहे बचाव पक्ष के वकील ने दावा किया है कि एक इंटरनेशनल गैंगस्टर ने उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी उन्हें सलमान खान को बरी कराए जाने पर मिली है।

दो दिन पहने सलमान के वकील एचएम सारस्वत ने दावा किया था कि फोन करने वाले ने खुद को एक इंटरनेशनल गैंगस्टर बताया था और सलमान को आर्म्स एक्ट मामले में बरी कराये जाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इसे भी पढ़ें- सलमान के बयान पर ट्विटर रिएक्शन: गलत आदतों का शिकार था हिरण, एड्स की वजह से हुई मौत
सारस्वत ने बताया था कि फोन पर गैंगस्टर ने उनसे कहा था कि वो सलमान खान के बरी होने से खुश नहीं है। सारस्वत के अनुसार फोन करने वाले ने उन्हें गंभीर परिणाम भगुतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि उन्हें कोई भी बचा नहीं सकता। पुलिस आयुक्त अशोक राठौड़ ने कहा कि सारस्वत ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद उन्हें सुरक्षा के तौर पर एक सशस्त्र पुलिसकर्मी उपलब्ध कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications