सलमान के बयान पर ट्विटर रिएक्शन: गलत आदतों का शिकार था हिरण, एड्स की वजह से हुई मौत
''मैं उस काले हिरण की आत्मा हूं, सलमान खान मासूम है, मेरी मौत एड्स की वजह से हुई, मेरी गलत आदतों की वजह से।''
नई दिल्ली। काले हिरण के शिकार के मामले में आरोपी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आज जोधपुर कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे। करीब 18 साल पुराने इस मामले में सलमान खान के अलावा सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम कोठारी के बयान भी दर्ज किए गए। सलमान ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने काले हिरण को नहीं मारा उसकी मौत की वजह कुदरती थी।

सलमान ने अपनी गवाही में खुद को बेकसूर बताया और कहा कि मुझे झूठा फंसाया गया है। सलमान ने कहा कि झूठे गवाह वन विभाग ने तैयार करवाए। वन विभाग ने यह सब पब्लिसिटी के लिए किया है। सुरक्षा कारणों की वजह से उस रात वह होटल से बाहर ही नहीं निकले थे। सलमान के हिरण की मौत को प्राकृतिक बताए जाने के बाद ट्विटर पर जमकर इस मामलो को लेकर बहुत से ट्वीट किए जा रहे हैं।
ट्विटर पर कहा जा हिरण की तस्वीरों के साथ कहा जा रहा है। दिलवाला के नाम के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया, 'हिरण बहुत ज्यादा शराब पीकर मरा था, सलमान भाई तो उसे सबचाने की कोशिश कर रहे थे।' एक अन्य ट्वीट में कहा गया, 'हिरण बोर होकर घूम रहा था, उसने अचानक अपने फेवरेट एक्टर को देखा और खुशी से मर गया।' अयान के के ट्विटर हैंडल से ट्वीट में हिरण की तस्वीर के साथ लिखा गया है ''मैं उस काले हिरण की आत्मा हूं, सलमान खान मासूम है, मेरी मौत एड्स की वजह से हुई, मेरी गलत आदतों की वजह से।'' देखिए कुछ ऐसे ही ट्वीट..












Click it and Unblock the Notifications