सलमान खान के फैन ने कोर्ट परिसर में खाया जहर
मुंबई। एक बड़ी खबर.. हाईकोर्ट से है.. जहां कोर्ट परिसर में सलमान खान के एक फैन ने जहर खा लिया है। आत्महत्या करने वाले इस फैन का नाम गौरांग कांडू है, जो अपने आप को सलमान खान का सबसे बड़ा फैन कहता था।
जो खबर आ रही है कि वो इंसान आज सारे मीडियावालों और पुलिस कर्मियों को एक लेटर बांट रहा था जिसमें लिखा है वो सलमान खान का बहुत बड़ा फैन हूं, सलमान खान भगवान हैं और उनके मां-बाप देवी-देवता हैं, उन्हें सजा नहीं मिलनी चाहिए।
इस लेटर को बांटने के थोड़ी देर बाद उसने जहर खा लिया, फिलहाल पुलिस वाले अभी उसे लेकर निकट के सरकारी अस्पताल में पहुंचे हैं और जहां उसका इलाज हो रहा है। गौरांग का दावा है कि वो पिछले 13 साल से हर सुनवाई में आता है। कहा जा रहा है कि गौरांग उसी बांद्रा का रहने वाला है जहां सलमान खान रहते हैं और उसके दो बच्चे हैं।
मालूम हो कि बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के खिलाफ हिट एंड रन केस मामले में पांच साल की सजा हुई है और हाईकोर्ट से उन्हें दो दिन की बेल मिली थी जिस पर आज हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है।













Click it and Unblock the Notifications