लवरात्रि फिल्म के विरोध में उतरे संगठन, सलमान खान को पीटने वाले को दो लाख के इनाम की घोषणा

आगराः सलमान खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म लवरात्रि का हिंदू संगठन, 'हिंदू ही आगे' ने विरोध किया है। लवरात्रि फिल्म के जरिए सलमान खान अपने बहनोई आयुष शर्मा को लॉन्च कर रहे हैं। लेकिन फिल्म लॉन्च से पहले ही फिल्म विवादों में आ गई है। आग में शुक्रवार को 'हिन्दू ही आगे' नाम के संगठन ने फिल्म के पोस्टर जलाए और विरोध में नारेबाजी की। साथ ही फिल्म रिलीज ने करने की धमकी भी दी।

21 सिंतबर को रिलीज होगी फिल्म

21 सिंतबर को रिलीज होगी फिल्म

लवरात्रि फिल्म के प्रोड्यूसर खुद सलमान खान है। सूत्रों के मुताबिक, ये फिल्म 21 सिंतबर को रिलीज होगी। 'हिंदू ही आगे' नाम के संगठन ने उनकी धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया गया है।

 इस फिल्म पर लव जिहाद के प्रचार का भी आरोप लगाया जा रहा है

इस फिल्म पर लव जिहाद के प्रचार का भी आरोप लगाया जा रहा है

फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि ये फिल्म नवरात्रि त्यौहार के दौरान की एक प्रेम कहानी है, जिसमें सलमान खान की बहन अर्पिता के पति आयुष के साथ वरीना हुसैन डेब्यू कर रही हैं। विश्व हिंदू परिषद जैसे कई बड़े संगठनों से फिल्म का पहले ही विरोध जता चुके हैं। इस फिल्म पर लव जिहाद के प्रचार का भी आरोप लगाया जा रहा है। हाल ही में सलमान खान की नई फिल्म रेस 3 भी आने वाली है। रेल3 पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

सलमान खान को दी पीटने की धमकी

सलमान खान को दी पीटने की धमकी

'हिंदू ही आगे' नाम के संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सलमान खान को पद्मावत के निर्देशक संजय लीला भंसाली की तरह पीटेंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 'हिन्दू ही आगे' विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का नया संगठन है। संगठन ने फिल्म के सेट में आग लगाने वाले को दो लाख रुपए के इनाम देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+