OMG...इस पाक अभिनेत्री ने सलमान खान को छिछोरा कहा...यकीन नहीं होता तो यहां क्लिक करें
पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सलमान खान को छिछोरा कह रही है, यह वीडियो 2015 का है।
मुंबई। सलमान खान, हिंदी फिल्म जगत का वो नाम है, जिसके साथ हर अभिनेत्री एक बार जरूर काम करना चाहती है। उम्र के 50 साल का आंकड़ा पार कर लेने के बावजूद ये हिंदुस्तान के टॉप टेन मोस्ट बैचलर पर्सन में से एक हैं, लेकिन कोई ऐसा भी है जिन्हें सलमान खान एक्टर नहीं बल्कि छिछोरे मानव लगते हैं।
पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर
और उस अभिनेत्री का नाम है पाकिस्तानी अदाकारा सबा कमर, जो कि इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है,उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही है कि सलमान खान छिछोरे हैं, यह वीडियो 2015 का है।
'दो बच्चों का बाप नहीं चाहिए मुझे'
यह किसी पाकिस्तानी टॉक शो का हिस्सा है। जिसमें सबा का इंटरव्यू लिया जा रहा है। केवल सलमान ही नहीं बल्कि उन्होंने रितिक रोशन के लिए भी काफी अजीब बातें कहीं हैं, उनसे पूछा गया कि क्या वो रितिक संग काम करना चाहेंगी तो उनका जवाब था नहीं उन्हें दो बच्चों का बाप नहीं चाहिए। जबकि एक्टर रणबीर कपूर में वो दिलचस्पी लेती दिखाईं पड़ रही हैं।
'मैं मुंह का कैंसर नहीं चाहती'
रितेश देशमुख के बारे में पूछने पर वो कहती हैं कि मैं पाकिस्तान में अच्छा काम करुंगी। मैं एक ए-लिस्ट वाली एक्टर हूं। तो बॉलीवुड में भी मैं ए लिस्ट वालों के साथ ही काम करना चाहती हूं। जब स्क्रिन पर इमरान हाशमी की फोटो दिखाई जाती है तो वो कहती हैं- मैं मुंह का कैंसर नहीं चाहती।
देखें वीडियो













Click it and Unblock the Notifications