सलमान को भारत से वफा निभाने में शर्म आती है: अभिजीत
मुंबई। एक बार फिर से बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अभिजीत अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं, इस बार उनका निशाना बने हैं बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान, वजह है पाकिस्तानी कलाकार।
जिनके समर्थन में सलमान खान ने दो दिन पहले कहा था कि आतंकवादी और कलाकारों को अलग-अलग रखना चाहिए, वो केवल कलाकार हैं। सरकार उन्हें काम करने की अनुमति देती है, उन्हें वीजा जारी करती है।
जिसके बाद सिंगर अभिजीत ने सलमान खान को ट्विटर पर काफी खरी-खोटी सुनाई और उनके विरोध में एक के बाद एक ट्वीट किए हैं। गायक ने लिखा कि फवाद खान ने अपने मुल्क पाकिस्तान के प्रति सच्ची देशभक्ति दिखाई है, जबकि सलमान खान को अपने देश के लिए वफादारी दिखाने में शर्म आती है।ये सलमान खान रोमिंग फ्री है और टेररिज्म का सपोर्ट करता है। हमें ज्ञान दे रहा है।
आप भी पढिए अभिजीत के ट्वीट.. जिसमें उन्होंने सुनाई सलमान को खरी-खरी...













Click it and Unblock the Notifications