अभिमन्यु को 6 लोगों ने मारा, आज भी चक्रव्यूह में 6 लोग, लोकसभा में राहुल गांधी ने सुनाया महाभारत का किस्सा

Rahul Gandhi: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बजट पर चर्चा के दौरान बेहद ही आक्रामक अंदाज में भाषण दिया। राहुल ने अपने भाषण के दौरान महाभारत के कुरुक्षेत्र युद्ध का जिक्र किया। उन्होंने चक्रव्यूह में फंसाकर अभिमन्यु को मारने की के प्रसंग का उल्लेख किया। दरअसल राहुल गांधी ने कुरुक्षेत्र के चक्रव्यूह की तुलना मोदी सरकार से कर रहे थे।

संसद में राहुल गांधी ने कहा, "हजारों साल पहले हरियाणा में कुरुक्षेत्र के युद्ध में एक युवा अभिमन्यु को 6 लोगों ने चक्रव्यूह में फंसा कर मारा था। अभिमन्यु को अपने चक्रव्यूह में फंसाकर 6 लोगों ने मारा था। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए आगे कहा कि मैंने चक्रव्यूह के बारे में थोड़ी रिसर्च की है, तो मुझे पता चला कि चक्रव्यूह का एक और नाम पद्मव्यूह होता है। यह चक्रव्यूह कमल के आकार में होता है। 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह तैयार किया गया है, वो भी कमल के आकार में है।

rahul gandhi

राहुल गांधी ने आक्रमण तेज करते हुए कहा कि कमल का चिन्ह प्रधानमंत्री अपनी छाती पर लगा कर चलते हैं। जो अभिमन्यु के साथ हुआ, वह हिंदुस्तान के साथ किया गया है। देश के युवाओं, किसानों, माताओ-बहनों, छोटे और मध्यम व्यापारों के साथ भी बजट में वही किया गया है, जैसा अभिमन्यु के साथ किया गया था।

राहुल गांधी ने किया 6 किरदारों का ज़िक्र

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संबोधन में पेपरलीक और बेरोजगारी को चक्रव्यूह बताया। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों को अग्निवीर के चक्रव्यूह में फंसाया गया, किसानों के लिए भी सरकार ने तीन कृषि कानूनों का चक्रव्यूह रचा था। राहुल गांधी ने साथ में जोड़ा कि उनकी सरकार आएगी तो इन चक्रव्यूहों को तोड़ा जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि अभिमन्यु को जिन 6 लोगों ने मारा था। उसमे द्रोणाचार्य, कर्ण, कृपाचार्य, कृतवर्मा, अश्वत्थामा और शकुनी शामिल थे। आज भी चक्रव्यूह में 6 लोग ही हैं। उस समय भी चक्रव्यूह को 6 लोग नियंत्रित कर रहे थे और आज भी नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोवाल, अडाणी और अंबानी, यह 6 लोग यह काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 'सरकार डरती है, लेकिन जातीय सर्वे हम कराएंगे, देंगे MSP गारंटी', लोकसभा में राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+