सलमान को अगर सजा भी होगी तो भी वो जेल नहीं जायेंगे?

नई दिल्ली। आज 13 साल पुराने हिट एंड रन केस मामले पर फैसला आने वाला है जिसके कारण आज अभिनेता सलमान खान के लिए काफी बड़ा दिन है। सलमान के घर वाले और उनके फैंस उनके लिए ऊपर वाले से दुआएं मांग रहे हैं तो वहीं फिल्म उद्योग से जुड़े लोग मानते हैं कि सलमान की सजा को लेकर बॉलीवुड चितिंत नहीं हैं।

मालूम हो कि ऐसी खबर है कि फिल्म उद्योग ने सलमान खान पर 200 करोड़ लगा रखे हैं, ऐसे में अगर सलमान खान को सजा होती है तो वो पैसे डूब जायेंगे।

जिसके बारे में बात करते हुए उद्योग विशेषज्ञ अमोद मेहरा ने कहा कि फिलहाल कोई भी सलमान के जल्द जेल की सलाखों के पीछे होने के बारे में नहीं सोच सकता। फिल्म जगत में कोई डर नहीं है। इसका श्रेय भारत के कानून को जाता है, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि इससे बचने के कई अन्य रास्ते हैं, जैसे जमानत।

सलमान को अगर सजा भी होगी तो भी वो जेल नहीं जायेंगे?

इसलिए फिलहाल, सलमान की गिरफ्तारी को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। वैसे तो जो आसार हैं उसके हिसाब से सलमान खान को जेल नहीं होगी लेकिन अगर मान लिया जाये कि उन्हें जेल हो भी जाती है तो भी सलमान जल्दी जेल जाने वाले नहीं है। यदि फैसला सलमान के पक्ष में नहीं आता, तो वह हाईकोर्ट में अपील करेंगे। इतनी जल्दी कोई जेल नहीं जाता। वह उच्च न्यायालय में अपील करेंगे, इसके बाद वह अदालत अपनी कार्यवाही शुरू करेगी, जिसमें यकीनन समय लगेगा।

सलमान जल्दी जेल जाने वाले नहीं है

मालूम हो कि आज से 13 साल पहले 28 सितंबर 2002 को एक एसयूवी कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया था। इस घटना में एक की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे। इस मामले में सलमान मुख्य आरोपी हैं और इसी संदर्भ में मुंबई की सत्र अदालत बुधवार को अपना फैसला सुनाने वाली है, फैसला सुबह 11 बजे के आस-पास आयेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+