'दबंग-3' के विलन किच्चा सुदीप को सलमान खान ने गिफ्ट की BMW कार, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

मुंबई। बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान का गुस्सैल मिजाज तो सभी ने देखा है लेकिन उनके दिल में एक सॉफ्ट कॉर्नर भी है जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। ऐसे कई मौके आए जब सलमान खान ने कई जरूरतमंदो की मदद की, कभी-कभी सलमान किसी से इतना खुश हो जाते हैं कि वह उसके लिए कुछ करने से पीछे नहीं हटते। हाल ही में सलमान खान की फिल्म दबंग-3 रिलीज हुई जिसमें फिल्म निर्देश और एक्टर किच्चा सुदीप ने विलन का रोल किया। एक सुबह सलमान खान ने सुदीप के लिए कुछ ऐसा किया जिसकी वह कभी कल्पना भी नहीं कर सकते थे।

सलमान ने गिफ्ट की बीएमडब्ल्यू एम5 कार

सलमान ने गिफ्ट की बीएमडब्ल्यू एम5 कार

दलअसल, सलमान खान की दबंग 3 रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। इसी बीच सलमान ने एक्टर किच्चा सुदीप के लिए कुछ ऐसा किया जिससे हर कोई हैरान है। दबंग 3 में मेल विलन का रोल करने वाले सुदीप एक सुबह सलमान खान ने उनकी बिल्डिंग के पार्किंग में बुलाया, जब सुदीप वहां पहुंचे तो देखा कि पार्किंग में खूबसूरत बीएमडब्ल्यू गाड़ी खड़ी है। सलमान खान ने गाड़ी की चाभी सुदीप को देते हुए कहा कि यह तुम्हारी है।

किच्चा सुदीप ने शेयर की तस्वीर

सलमान खान ने सुदीप किच्चा को एक बीएमडब्ल्यू एम5 कार गिफ्ट की जिसकी कीमत करीब 1.7 करोड़ रुपयए है। खुद को मिले इस गिफ्ट की जानकारी किच्चा सुदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयरकर दी है। उन्होंने सलमान के साथ उस गाड़ी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अगर आप अच्छा करते हैं तो आपके साथ अच्छा ही होता है। उन्होंने आगे लिखा कि इस लाइन को साबित करते हुए सलमान सर बीएमडब्ल्यू एम5 के साथ मेरे घर आए, मुझे और मेरे परिवार व इस खूबसूरत तोहफे के लिए आपकी धन्यवाद सर। आपके साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है।

पहले भी गिफ्ट कर चुके हैं ये खास चीज

बता दें कि सलमान खान अपने साथी कलाकारों को ऐसे सर्प्राइज देते रहते हैं, इससे पहले उन्होंने किच्चा सुदीप को एक खास तरह की जैकिट गिफ्ट की थी जिसके पीछे उनके फेवरेट डॉगी की तस्वीर लगी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने किच्चा सुदीप को जो कार गिफ्ट की है उसकी कीमत 1 करोड़ 70 लाख रुपये है। मालूम हो कि किच्चा सुदीप साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार हैं, दबंग-3 बॉलीवुड में उनकी डेब्यू फिल्म थी।

यह भी पढ़ें: 1984 कत्लेआम के पीड़ित परिवारों से क्यों नहीं मिली दीपिका जी, BJP नेता ने पूछा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+