VIDEO: ईद पर 'रेस 3' देखने पहुंचे लोग, सलमान को डांस करते देख कर डाली ये हरकत
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की नई फिल्म रेस 3 ने हर बार की तरह ईद पर सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। 15 जून को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के हिट होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि थियेटर्स में उनके फैंस स्क्रीन के पास जाकर नाचने लगे।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की नई फिल्म रेस 3 ने हर बार की तरह ईद पर सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। 15 जून को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के हिट होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि थियेटर्स में उनके फैंस स्क्रीन के पास जाकर नाचने लगे। फिल्म में जैसे ही सलमान और जैकलीन का गाना आया, फैंस ने नाचना शुरू कर दिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

हाउसफुल जा रहे हैं 'रेस 3' के शो
सलमान खान की 'रेस 3' भले ही क्रिटिक्स की कसौटी पर फिल्म खरी नहीं उतरी हो, लेकिन सिनेमाघरों में बढ़ती भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता कि फैंस को ये फिल्म बहुत पसंद आ रही है। फिल्म 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज हुई थी और तभी से इसके सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं।
A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza) on
थियेटर के अंदर पगलाए सलमान के फैंस
फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सलमान के लिए फैंस की दीवानगी देखने लायक है। जैसे ही थियेटर में फिल्म का गाना 'हीरीये' आता है, सभी फैंस स्क्रीन्स के सामने जाकर डांस करने लगते हैं। सलमान-जैकलीन के साथ पूरा सिनेमाहॉल गाने की धुन पर थिरकने लगता है।

तीन दिन में ही फिल्म ने कमाए 100 करोड़
एक ही हफ्ते में 'रेस 3' इस साल की सफल फिल्मों की कैटेगरी में शुमार हो गई है। फिल्म ने तीन दिनों के अंदर ही 100 करोड़ की कमाई कर ली है। 'पद्मावत' के बाद फिल्म वीकेंड पर साल की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनकर भी उभरी है। अब देखना ये होगा कि ये फिल्म सलमान की बाकी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं!
ये भी पढ़ें: VIDEO: भाई अर्जुन की फिल्म के गाने पर जाह्नवी कपूर ने किया दिल खोलकर डांस












Click it and Unblock the Notifications