VIDEO: भाई अर्जुन की फिल्म के गाने पर जाह्नवी कपूर ने किया दिल खोलकर डांस

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। उनकी फिल्म रिलीज होने में वैसे तो अभी वक्त है, लेकिन उससे पहले ही वो इंटरनेट की स्टार बन गई हैं।

Janhvi Kapoor

मुंबई। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। उनकी फिल्म रिलीज होने में वैसे तो अभी वक्त है, लेकिन उससे पहले ही वो इंटरनेट की स्टार बन गई हैं। जाह्नवी के फैंस की संख्या अभी से ही लाखों में है और सोशल मीडिया पर उनके कई फैन अकाउंट्स भी हैं। हाल ही में उनके एक फैन अकाउंट ने जाह्नवी का एक पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो अपने भाई अर्जुन कपूर की फिल्म के गाने पर डांस कर रही हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ हिट

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ हिट

प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अपने सहेलियों के साथ जाह्नवी इस वीडियो में डांस करती दिख रही हैं। किसी निजी कार्यक्रम का लग रहा ये वीडियो उनके एक फैन अकाउंट ने शेयर किया है, जिसपर अब तक लगभग 4 लाख व्यूज आ चुके हैं।

भाई अर्जुन के गाने पर किया डांस

खास बात तो ये है कि वो इस वीडियो में अपने भाई अर्जुन कपूर के गाने पर डांस कर रही हैं। जाह्नवी अपने सहेलियों के साथ अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म 'इशकजादे' के गाने 'झल्लाह वल्लाह' पर थिरकती नजर आ रही हैं। कपूर खानदान की ये बेटी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था।

ट्रेलर को मिला दर्शकों का भरपूर प्यार

ट्रेलर को मिला दर्शकों का भरपूर प्यार

फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। ट्रेलर रिलीज हुए केवल 8 दिन ही हुए हैं और अब तक इसपर 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान ने किया और करण जौहर फिल्म के निर्माता है। फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने मैगजीन के लिए किया अपना पहला शूट, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+