सलमान खान को जान से मारने की धमकी के बाद फिल्म के सेट पर पहुंचा हथियारबंद, पुलिस ने सुरक्षा घेरे में घर पहुंचाया

सलमान को जान से मारने की धमकी के बाद फिल्म के सेट पर पहुंचा हथियारबंद, पुलिस ने सुरक्षा घेरे में घर पहुंचाया

नई दिल्ली। एक हफ्ते पहले जान से मारने की धमकी के बाद सलमान खान की फिल्म के सेट पर उस समय दहशत फैल गई जब हथियारों से लैस पुलिसकर्मियों ने सेट पर पहुंच उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लिया। पुलिस ने सलमान खान को बताया कि कोई शख्स हथियार लेकर सेट पर आया है और सलमान की जान को खतरा है। इसके बाद शूटिंग रोक दी गई। इन पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा घेरे में सलमान को उनके घर तक पहुंचाया। शूटिंग मुंबई फिल्म सिटी में चल रही थी। ये मामला मंगलवार का बताया जा रहा है।

रेस-3 की शूटिंग कर रहे थे सलमान

रेस-3 की शूटिंग कर रहे थे सलमान

सलमान खान को जिस समय सुरक्षा घेरे में लिया गया, पूरे सेट पर दहश तारी हो गई। दूसरे कलाकार भी वहां से निकल गए। सलमान खान यहां फिल्म रेस-3 की शूटिंग कर रहे थे। सलमान खान ने पुलिस को सतर्क रहने और अपने शेड्यूल के बारे में किसी से जानकारी ना देने को कहा है। पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। पिछले दिनों राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी थी।

'जोधपुर में सलमान को मार दूंगा'

'जोधपुर में सलमान को मार दूंगा'

सलमान खान काले हिरण केस के मामले में सुनवाई के लिए पिछले गुरुवार को जोधपुर गए थे। 4 जनवरी को कोर्ट में गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई की सुनवाई थी। सुनवाई के बाद बिश्नोई ने धमकी दी थी कि वो सलमान को जोधपुर में जान से मारेगा। लॉरेंस बिश्नोई पर हत्या, लूट और किडनैपिंग जैसे मामले दर्ज हैं। धमकी के बाद पुलिस सलमान की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।

'मैं बेकसूर लेकिन अब सलमान को मारूंगा'

'मैं बेकसूर लेकिन अब सलमान को मारूंगा'

गैंगस्टर ने चार जनवरी को कहा था कि वो बिल्कुल बेकसूर है, पुलिस उसे झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। उस पर लगे आरोपों को साबित करने के लिए पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है। लॉरेंस ने कहा कि लगता है पुलिस चाहती है कि मैं कोई बड़ा अपराध करूं तो अब मैं सलमान को मार डालूंगा और वो भी जोधपुर में, जब वो तारीख पर आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+