सुशांत की मौत के बाद शुरू हुए ड्रग्स केस पर आधारित है 'राधे' की कहानी? सलमान ने खुद बताई सच्चाई

मुंबई, 12 मई: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' कल 13 मई 2021 को रिलीज हो रही है। रिलीज होने से पहले फिल्म कई बातों को लेकर चर्चा में है। फिल्म में सलमान और दिशा के किसिंग सीन को लेकर चर्चा है। वहीं अब कहा जा रहा है कि एक्टर सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स लिए जाने को लेकर जो जांच एनसीबी ने की थी, उससे भी फिल्म की स्टोरी प्रभावित है। इस पर खुद सलमान ने जवाब दिया है।

सलमान बोले- एनसीबी जांच से फिल्म की कहानी का ताल्लुक नहीं

सलमान बोले- एनसीबी जांच से फिल्म की कहानी का ताल्लुक नहीं

सलमान खान की फिल्म राधे की कहानी ड्रग्स माफिया के इर्द गिर्द चलती है। हालांकि इसका एनसीबी केस से कोई संबंध नहीं है। खुद सलमान ने इसे साफ किया है। सलमान ने कहा, बीते साल जब बॉलीवुड स्टार्स से एनसीबी ने पूछताछ करनी शुरू की थी, उससे पहले से ही फिल्म के ड्रग एंगल की शूटिंग को पूरा कर दिया गया था। ऐसे में साफ है कि एनसीबी की रेड से फिल्म का कोई लेना देना नहीं है।

'ड्रग्स की समस्या कोई बीते साल से ही नहीं शुरू हुई'

'ड्रग्स की समस्या कोई बीते साल से ही नहीं शुरू हुई'

फिल्म की कहानी पर बात करते हुए सलमान खाने ने कहा कि ड्रग्स की समस्या काफी लंबे समय से है, ऐसा नहीं है कि ये बीते साल से ही शुरू हुई है। इससे सिर्फ एक शख्स का जीवन नहीं खराब होता है बल्कि उसके पूरे परिवार का जीवन खराब हो जाता है। ड्रग्स के वजह से परिवार वाले और भाई-बहन सब मुसीबतों का सामना करते हैं। सलमान ने कहा कि हमारे भी भतीजे और भांजे हैं जो बहुत छोटे हैं और प्रभावित हो सकते हैं।

भारत में थियेटर्स पर रिलीज नहीं होगी राधे

भारत में थियेटर्स पर रिलीज नहीं होगी राधे

सलमान खान की 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' थ‍िएटर्स और ओटीटी प्‍लेटफॉर्म दोनों पर रिलीज हो रही है। देश में कोरोना संक्रमण के चलते थ‍िएटर्स बंद हैं, ऐसे में भारत में 'राधे' बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज नहीं हो पाएगी। यहां सिर्फ ओटीटी पर फिल्म रिलीज होगी, हालांकि विदेशों में फिल्म थियेटर पर भी चलेगी। सलमान खान ने थ‍िएटर मालिकों के लिए कहा है कि वह सिनेमाघर के मालिकों से इसलिए माफी मांगना चाहते हैं कि बॉक्‍स ऑफिस पर 'राधे' की कमाई जीरो रहने वाली है। बता दें कि फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+