गुस्से, बवाल और विवाद से बचने के लिए सलमान खान ने बदला 'लवरात्रि' का नाम

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' पर हुआ विवाद किसी से छुपा नहीं है, इस फिल्म पर हुए बवाल के कारण भंसाली को काफी कुछ भुगतना पड़ा था और ऐसा कुछ सलमान खान अपनी 'फिल्म लवरात्रि' के साथ नहीं चाहते हैं और इसी वजह से उन्होंने फिल्म का नाम लवरात्रि से बदलकर 'लवयात्रि' कर दिया है।

सलमान ने बदला 'लवरात्रि' का नाम

सलमान ने बदला 'लवरात्रि' का नाम

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिसे शेयर करते हुए सलमान ने लिखा कि 'ये कोई स्पेलिंग मिस्टेक नहीं है।'

सलमान ने बवाल से बचने की कोशिश की

फिल्म का यूं नाम बदलना साफ बताता है कि सलमान खान इस फिल्म को लेकर कोई विवाद या कंट्रोवर्सी नहीं चाहते हैं। दरअसल मुजफ्फरनगर कोर्ट की बेंच में याचिका दायर कर सलमान पर आरोप लगाया गया था कि वह धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं, याचिका में कहा गया था कि सलमान की फिल्म से 'नवरात्रि' का मजाक उड़ाया जा रहा है।

बहन अर्पिता के पति हैं आयूष शर्मा

बहन अर्पिता के पति हैं आयूष शर्मा

इन्हीं सब से बचने के लिए सलमान ने फिल्म का नाम ही बदल दिया है। फिल्म के जरिए उनकी लाडली बहन अर्पिता के पति आयूष शर्मा डेब्यू करने जा रहे हैं, फिल्म में अभिनेत्री वरीना हुसैन का काम भी कमाल का बताया जा रहा है, दोनों की ये पहली फिल्म है । ये फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है, फिल्म के निर्माता सलमान खान हैं।

आयुष कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका निभा रहे हैं

आयुष कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका निभा रहे हैं

फिल्म में आयुष कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका निभा रहे हैं। अभिराज मीनावल के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म की कहानी नवरात्रि के नौ दिनों के उत्सव के दौरान शुरू हो जाती है जिसमें एक कॉलेज के लड़के को नवरात्रि में उसके शहर आई लड़की से प्यार हो जाता है और कहानी क्या मोड़ लेती है यह जानने के लिए आपको फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना होगा। बता दें, इस फिल्‍म में आयुष और वरीना के साथ राम कपूर, अंशुमन झा, रॉनीत रॉय, प्राची शाह, प्रतीक गांधी, अरबाज खान, सोहेल खान भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+