शादी के सवाल पर भड़के सलमान खान के भाई अरबाज, गुस्से में बोल गए ये बात
नई

जॉर्जिया एंड्रियानी को कर रहे हैं डेट
ऐसा पहली बार नहीं जब बॉलीवुड में कोई कपल शादी के इतने साल बाद अलग हो गया, ऐसा पहली बार है जब कई रिश्ते टुटे और कई नए रिश्ते बने। जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट करने के बाद अरबाज ने कभी उनके साथ शादी की बात कबूल नहीं की। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह दूसरी शादी करने के बारे में सोच रहे हैं? तो इस पर वह नाराज हो गए। बता दें कि अरबाज खान इन दिनों दबंग 3 के प्रमोशन में व्यस्त हैं और मीडिया से रूबरू हो रहे हैं।

पर्सनल लाइफ पर की खुलकर बात
फिल्म प्रमोशन में व्यस्त अरबाज खान ने मीडिया से अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह दूसरी शादी के बारे में कुछ नहीं सोच रहे हैं। इसके अलावा अरबाज ने उन अफवाहों को भी खारिज किया जिसमें यह कहा जा रहा था कि वह जल्द ही अपनी गर्लफ्रैंड जॉर्जिया एंड्रियानी से शादी कर सकते हैं। उन्होंने ऐसी अफवाहों को फर्जी बताया।

'डेट करने का मतलब यह नहीं कि शादी कर लें'
इंटरव्यू में अरबाज ने इस बात को माना कि वह जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। दूसरी शादी की बात सुनते ही पहले तो वह नाराज हो गए फिर कहा, मैं जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहा हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम अभी शादी कर लें। उन्होंने गुस्से में कहा कि, आपके कौन से सूत्र ने यह बताया कि मैं दूसरी शादी करने जा रहा हूं, मेरे पिता ने आपको बताया या मेरी मां ने, या फिर किसी खास दोस्त ने बताया?
यह












Click it and Unblock the Notifications