शूटिंग के दौरान सलमान खान की पसलियों में हुआ फ्रैक्चर, फिर भी शुरू किया काम

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान अपने फिल्मों में जबरदस्त एक्शन के लिए जाने जाते हैं, वह अपनी एक्टिंग और एक्शन की बदौलत काफी लोगों के चहेते हैं। लेकिन फिल्म भारत की शूटिंग के दौरान जिस तरह से सलमान खान घायल होने के बाद भी फिल्म की शूटिंग करते रहे उसके बाद एक बार फिर से काम को लेकर उनकी प्रतिबद्धता सामने आई है। दरअसल जिस वक्त फिल्म भारत की शूटिंग चल रही थी उस वक्त उनकी पसली में चोट लग गई, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने फिल्म की शूटिंग जारी रखी।

salman

महज दो दिन के आराम के बाद लौटे शूटिंग पर

सलमान खान फिल्म भारत की शूटिंग लुधइयाना के बल्लोवाल गांव में कर रहे थे। चोट लगने के बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो यह बात निकलकर सामने आई कि सलमान खान की पसली में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। लेकिन सलमान खान ने महज दो दिन के आराम के बाद एक बार फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि सलमान को फिल्म की शूटिंग के दौरान यह चोट कैसे लगी।

चार दिन पहले लगी चोट

जानकारी के अनुसार सलमान को यह चोट चार दिन पहले लगी थी, जिसकी वजह से वह शूटिंग नहीं कर पाए थे। हालांकि सलमान डॉक्टरों की सलाह के बाद आराम के लिए मुंबई लौट गए थे, लेकिन सिर्फ दो दिन के आराम के बाद वह फिर से शूटिंग पर वापस आ गए थे। रविवार को जब सलमान खान ने बांडेवाल रोड स्थित इमेजिंग डाइग्नोस्टिक सेंटर में अपनी पसलियों का एक्स रे करवाया और ब्लड टेस्ट करवाया। जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि सलमान खान की पसली में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है।

अंतिम चरण में शूटिंग

गौरतलब है कि फिल्म भारत की शूटिंग अंतिम दौर में है और इसका अंतिम चरण पंजबा के अलग-अलग इलाकों में शूट किया जा रहा है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी भी हैं। फिल्म के निर्माता अतुल अग्निहोत्री हैं। खुद सलमान खान ने ट्विटर पर फिल्म की शूटिंग पर जाने का वीडियो रविवार को साझा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+