भांजी 'आयत' संग सलमान ने किया 'बर्थ डे' सेलिब्रेट, छोटी गुड़िया संग खेलते नजर आए, Video
Salman Khan And Niece Ayat In A Birthday-Special Pic: बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी कि सलमान खान रविवार को 55 बरस के हो गए हैं, वैसे तो कोरोना महामारी के कारण इस बार 'सल्लू मियां' ने अपना जन्मदिन बेहद ही सादगी से मनाया लेकिन इस Birthday पर उनकी प्यारी बहन अर्पिता ने जो उन्हें गिफ्ट दिया है, वो उनके लिए बेहद खास है। दरअसल सलमान की लाडली सिस्टर अर्पिता की बेटी 'आयत' भी कल एक साल की हो गई। पिछले साल अर्पिता ने भाई सलमान के ही जन्मदिन के दिन अपनी दूसरी संतान 'आयत' को जन्म दिया था। उस साल सलमान ने कहा था कि आज जो मुझे बर्थडे गिफ्ट मिला है,वो मेरी लाइफ का बेस्ट गिफ्ट है।

'आयत' और मामूजान सलमान ने साथ में मनाया Birthday
रविवार को फार्म हाउस में सलमान और अर्पिता की फैमिली ने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर एक्टर और 'आयत' का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। 'आयत' और मामूजान सलमान ने साथ में मिलकर केक काटा। सलमान और 'आयत' के जन्मदिन के खास मौके पर कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जो कि इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं लेकिन एक खास तस्वीर को लोगों ने कुछ ज्यादा ही पसंद किया है, उस फोटो में सलमान छोटी 'आयत' को गोद में लिए दिख रहे हैं, लोगों ने दोनों को शुभकामनाएं दी हैं।
यहां देखें: सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन का VIDEO

सलमान का परिवार फार्म हाउस में मौजूद था
वायरल वीडियो में सलमान खान, भतीजे आहिल, मां सलमा और पिता सलीम खान के साथ एक केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्यों और दोस्तों को 'हैप्पी बर्थडे' सांग गाते हुए सुना जा सकता है।
यहां देखें: आयत को गोद में लेकर घूमते नजर आए सलमान

अर्पिता, पहले से ही एक बेटे की मां हैं
बता दें कि अर्पिता, पहले से ही एक बेटे की मां हैं, जिसका नाम आहिल शर्मा है। अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्म की पुष्टि करते हुए लिखा था, 'हमारी बेटी आयत शर्मा आ गई है। आप सबकी दुआओं का शुक्रिया, उन्होंने कल भी अपनी बेटी के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखी है।'

फिल्म 'अंतिम' में सलमान के साथ दिखेंगे आयुष शर्मा
गौरतलब है कि अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी को 6 साल हो गए हैं। 18 नवंबर 2014 को वे हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे। मार्च 2016 में उनके बेटे आहिल का जन्म हुआ। गौरतलब है कि आयुष हिमाचल प्रदेश बेस्ड पॉलिटिशियन अनिल शर्मा के बेटे और सुखराम शर्मा के पोते हैं, आयुष ने सलमान खान Films के बैनर तले बनी फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड डेब्यू किया था और बहुत जल्द वो सलमान खान के साथ फिल्म 'अंतिम' में नजर आएंगे। हाल ही में सलमान ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
यह पढ़ें: Shirtless Salman Khan: साल 2020 में सलमान खान 10 बार 'शर्टलेस' नजर आए












Click it and Unblock the Notifications