Shirtless Salman Khan: साल 2020 में सलमान खान 10 बार 'शर्टलेस' नजर आए

10 Times Dabangg Salman Khan went shirtless in 2020​: बॉलीवुड के मिस्टर 'दबंग' यानी कि सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अंतिम' को लेकर चर्चा में हैं हाल ही में उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसमें वो अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ नजर आ रहे है। फर्स्ट लुक की तस्वीर में सलमान खान 'शर्टलेस' हैं, जिसके कारण ये तस्वीर लोगों के बीच में चर्चा का विषय बन गई हैं।

10 बार 'शर्टलेस' नजर आए सलमान खान

10 बार 'शर्टलेस' नजर आए सलमान खान

यूं तो सलमान खान ने साल 2020 में कोरोना की वजह से किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं की लेकिन फिर भी वो इस साल 10 बार 'शर्टलेस' नजर आए।

आइए जानते हैं विस्तार से कि बॉलीवुड का ये सुपरस्टार कब-कब बिना शर्ट के नजर आया और लोगों के बीच सुर्खियां बना...

बिना कपड़ों के Winters कलेक्शन का किया प्रचार

बिना कपड़ों के Winters कलेक्शन का किया प्रचार

फिल्म 'अंतिम' के पहले लुक से पहले सलमान खान पिछले महीने 'Being Human' के विंटर्स कलेक्शन के एड के लिए 'शर्टलेस 'हुए थे, जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए थे, लोगों ने कहा था कि बिना कपड़ों के Winters कलेक्शन का प्रचार सलमान ही कर सकते हैं।

सलमान ने 'शर्टलेस' होकर लोगों से की थी अपील

सलमान ने 'शर्टलेस' होकर लोगों से की थी अपील

मार्च के महीने में 'जनता कर्फ्यू' के दौरान सलमान खान ने 'शर्टलेस' होकर लोगों से कोरोना से बचने के लिए घर पर रहने की अपील की थी। सलमान का वो अंदाज भी काफी चर्चित हुआ था। इसके बाद सलमान खान अपने ऐप्स के साथ जिम में स्पॉट हुए थे और तब लोगों को उन्होंने फिटनेस टिप्स भी दिए थे।

जिम के वीडियो और तस्वीरे की थीं शेयर

जिम के वीडियो और तस्वीरे की थीं शेयर

कोरोना से बचने के लिए सलमान ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमेशा से एक प्रॉब्लम है कि सबको लगता है कि ये हमारे साथ नहीं हो सकता, ये कोरोना वायरस किसी को भी हो सकता है। बस में, ट्रेन मे, मार्केट में, हर जगह। तो क्यों पंगे ले रहे हो बाहर जाकर? ये कोई 'पब्लिक हॉलिडे' नहीं है। सलमान उस वीडियो में भी 'शर्टलेस' ही थे।

 'वर्कआउट' की तस्वीरों ने बटोरी सुर्खियां

'वर्कआउट' की तस्वीरों ने बटोरी सुर्खियां

इसके अलावा सलमान खान ने अपनी 'वर्कआउट' की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें वो पसीने से लथपथ 'वर्कआउट' करते नजर आ रहे थे। वो अपनी फिल्म 'दबंग 3' में भी 'शर्टलेस' दिखे थे, हालांकि ये फिल्म पिछले साल दिसंबर में आई थी लेकिन इसके चर्चे पूरे साल रहे।

22 साल पहली बार पर्दे पर 'शर्टलेस' हुए थे सलमान खान

22 साल पहली बार पर्दे पर 'शर्टलेस' हुए थे सलमान खान

सलमान का 'शर्टलेस' होना हमेशा से लोगों के बीच चर्चा का विषय होता है, ये क्रेज फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के बाद से शुरू हुआ था, जो आज 22 साल के बाद भी बना हुआ है, उसमें कोई कमी नहीं आई है। इस फिल्म के सबसे मशहूर गीत 'ओ ओ जाने जाना' में सल्लू मियां aशर्टलेस' होकर गिटार बजाते हुए नजर आए थे, जिसे हर देखकर हर कोई पागल हो गया था। जबकि इस सीन के पीछे एक अलग कहानी थी, जिसके बारे में सलमान ने एक इंटरव्यू में बताया था।

'शर्टलेस' सलमान बन गए सबके फिटनेस हीरो

'शर्टलेस' सलमान बन गए सबके फिटनेस हीरो

उन्होंने कहा था, 'इस गाने में मुझे शर्ट पहननी थी लेकिन शर्ट का साइज मुझे फिट नहीं हुआ। फिल्म को सोहेल खान ने डायरेक्ट किया, तो उन्होंने मुझे शर्टलेस होकर स्टेज पर जाने के लिए कह दिया।' तब ये किसी को पता नहीं था एक दिन यही सलमान खान का स्टाइल बन जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+