साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ लगाई फोटो और लिखा-अजितेश की शेरनी हूं
नई दिल्ली। कभी अपने विधायक पिता राजेश मिश्रा को अपना आदर्श और हीरो बताने वाली साक्षी के तेवर शादी के बाद बदल गए हैं। अजितेश से शादी के बाद साक्षी मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर पिता और परिवार वालों से खुद की जान को खतरा बताया था, इसके बाद कई दिनों तक ये मामला मीडिया में छाया रहा। इन दिनों साक्षी मिश्रा सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपना नया अकाउंट बनाया है।

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ लगाई फोटो
seenuabhi09 नाम से इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर साक्षी ने अपने पति के साथ डीपी लगाई है और खुद को अजितेश की शेरनी बताया है। वहीं, फेसबुक पर खुद को मनमर्जी क्वीन और राजेश मिश्रा की बेटी बताया है। शीनू मिश्रा के नाम से बनाए गए इस फेसबुक पेज पर परिवार के साथ पुरानी फोटो पोस्ट की गई हैं। जबकि मंगलवार को साक्षी ने रक्षाबंधन को लेकर एक पोस्ट लिखा है।

फेसबुक पर भाई के लिए लिखा पोस्ट
इस पोस्ट में साक्षी ने लिखा है, 'भाई कभी आई लव यू नहीं बोलते, कभी प्यार से बात नहीं करते, लेकिन सच तो ये है कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक प्यार केवल भाई ही करते हैं। साक्षी ने अपने परिवार के साथ कुछ पुराने फोटो भी पोस्ट किए और सभी पर इमोशनल मैसेज लिखे हैं। दरअसल, साक्षी के घर छोड़कर भाग जाने और शादी कर लेने के बाद पिता व बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा ने अपने विरोधियों पर साजिश करने का आरोप लगाया था।

पिता ने बताया था विरोधियों की साजिश
राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने कहा था कि अब घर से बाहर निकलने का मन ही नहीं करता। कई दिन तक इस मुद्दे पर चुप रहने वाले राजेश मिश्रा ने इस मामले में राजनीतिक विरोधियों पर साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा था कि कुछ नेताओं और अधिकारियों की लॉबी ने उनकी छवि खराब करने की कोशिश की और ये सारे काम उनका राजनीतिक करियर खत्म करने के लिए किए गए।

साक्षी ने की है अजितेश से शादी
बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने अजितेश कुमार नाम के युवक से शादी की है। इन दोनों ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी किए और अपनी जान को खतरा बताते हुए विधायक राजेश मिश्रा पर कई आरोप जड़ दिए थे। इस मामले ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी तो मीडिया ने भी इसे हाथों-हाथ ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications