राम मंदिर के निर्माण के बाद ही भाजपा 2019 के चुनाव मैदान में जायेगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से विधानसभा चुनाव करीब आ रहा है, ठीक उसी तरह से विवादित बयानों की भी तेजी बढ़ती जा रही है। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने इस कड़ी को काफी मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि वह अगला लोकसभा चुनाव तभी लड़ेंगे जब राम मंदिर बनवा लेंगे। उन्होने कहा कि राम मंदिर निर्माण भाजपा के एजेंडे में है।

तस्वीरों में देखिये एक अदद विकास की राह देख रही अयोध्या को

Sakshi Maharaj says his party will go to election after construction of Ram Mandir

साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के बाद ही पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में जायेगी। साक्षी महाराज ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में भी राम मंदिर निर्माण था। वर्ष 1992 में ही राम मंदिर का निर्माण शुरु हो गया था। लोगों ने पत्थरों को तराशने का काम शुरु कर दिया है।

अयोध्या की आंखो देखी- एक रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि मंदिर तीन तरह से बन सकता है। एक या तो न्यायालय के आदेश से, या आपसी सहमति से या फिर सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर लोकसभा में प्रस्ताव पास करके। मध्य प्रदेश से 6 लाख मुसलमानों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए और उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+