अभिनेत्री का दर्द, मेरा वीडियो देख, एक रात साथ सोने के बदले एक करोड़ का ऑफर भेज रहे लोग
अभिनेत्री का दर्द, मेरा वीडियो हो रहा वायरल, लोग दे रहे साथ सोने के लिए एक करोड़ का ऑफर
नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री साक्षी चौधरी का कहना है कि उनको लोग मैसेज कर एक रात साथ में बिताने के बदले एक करोड़ रुपए ऑफर कर रहे हैं। साक्षी ने बताया है कि सोशल मीडिया पर एक उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद इस तरह के मैसेज उन्हें मिल रहे हैं।

साक्षी ने किया ट्वीट
हिट फिल्म 'मेगनेट' में काम कर रहीं चुकीं साक्षी चौधरी ने ट्वीट कर लिखा है, इन मैसेज में रुपए के बदले सेक्सुअल फेवर की बात की जा रही है। ऐसा लगता है कि वीडियो देखने के बाद लोग पागल हो गए हैं। मुझे एक रात के लिए एक करोड़ रुपये ऑफर किए जा रहे हैं लेकिन इन बेवकूफ लोगों को समझना चाहिए कि मैं बिकाऊ नहीं हूं। कहना चाहती हूं कि बस वीडियो देखकर काम चलाओ और मेगनेट का पहला शो देखने जाओ।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
साक्षी चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उन्होंने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में साक्षी काफी बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं। इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है और इस पर कमेंट्स भी खूब आ रहे हैं।साक्षी का कहना है कि उनका वीडियो देखने के बाद लोग उन्हें आपत्तिजनक मैसेज कर रहे हैं।

पब्लिसिटी के लिए ये सब कर रहीं साक्षी!
साक्षी के खुद को रात में बुलाने के और दूसरे आपत्तिजनक मैसेज किए जाने को लेकर बताए जाने के बाद एक तरफ यूजर उनके समर्थन मे आ गए हैं तो वहीं कुछ लोग इसे उनकी सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि क्योंकि उनकी फिल्म आ रही है, इसलिए वो कोई भी तरीका पा सुर्खियों में आनी चाहती हैं। इसीलिए वो इस तरह का दावा कर रही हैं। लोगों का कहना है कि पहले भी उनके वीडियो वायरल होते रहे हैं लेकिन इस तरह का दावा कर वो फिल्म देखने के लिए कह रहे हैं तो इसका क्या मतलब है।

कई हिट फिल्मों में कर चुकीं काम
साक्षी चौधरी कई तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी है। फिल्म 'जेम्स बॉन्ड' और ऑक्सीजन के लिए उनके काम की काफी तारीफ भी हो चुकी है। अब उनकी फिल्म 'मेगनेट' रिलीज होने वाली है। जिसके प्रमोशन में वो व्यस्त हैं। साक्षी ने फिल्म 'पोटूगाड़ू' से फिल्मों में डेब्यू किया था। साक्षी तमिल फिल्म 'रुस्तम' में भी काम कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications