दिल्ली चुनाव में बड़ा गेम खेलने की तैयारी में सज्जन-टाइटलर

नई दिल्ली (विवेकशुक्ला)। लंबे समय तक 1984 के दंगों के लिए जिम्मेदार ठहराए जाते रहे सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर आगामी दिल्ली विधान सभा चुनाव में एक्टिव नजर आएँगे। बेशक, इन दोनों का दिल्ली के बहुत से इलाकों में खासा असर है। ये जनता से जुड़े रहे सत्ता से दूर रहने पर भी ये दोनों बड़ा गेम खेलेंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख अरविंदर सिंब लवली भी मानते हैं कि टाइटलर और सज्जन कुमार को कोई जिम्मेदारी ना देना पार्टी हित में नहीं रहेगा। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का भी मानना है कि इन दोनों को मौका मिलना चाहिए।

Tytler, Sajjan

दंगों के दाग

ये दोनों ही नेता 84 के दंगों के मामलों में घिरे रहे। सज्जन कुमार को अदालत से राहत मिली है जबकि जगदीश टाइटलर के खिलाफ कुछ मामले में चल रहे हैं। दिल्ली की राजनीति को जानने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले आए इस बयान को गंभीरता से ले रहे हैं। हालांकि शीला दीक्षित ने खुद के सक्रियता राजनीति में आने की स्थिति पर सवाल खड़ा कर दिया है।

जानकारों का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ने जा रही है। उसके पास नेताओं की कोई कमी नहीं है। बाकी दलों से बेहतर और बड़े नेता हैं उसके पास। इस बार उसे दिसम्बर 2013 में हुए चुनाव से ज्यादा सीटें भी मिलेंगी।

कांग्रेस ने 2008 में 43 सीटें जीती थी और ये सीटें 2013 में गिरकर केवल 8 रह गई। इसके अतिरिक्त कांग्रेस का वोट बैंक भी गिरकर 40.3 प्रतिशत से 25.3 प्रतिशत पर पहुंच गया था। हाल ही में पार्टी की एक कोर टीम में सज्जन और टाइटलर को रखने के मामले ने तूल पकड़ा तो पार्टी ने कहा कि उन्होंने उक्त दोनों नेताओं को कोई जिम्मेदारी नहीं दी। पर, अब कांग्रेस को समझ आ गया है कि इन दोनों को अहम जिम्मेदारी देने से ही पार्टी को लाभ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+