फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी करने वाले महंत मोहन दास ट्रेन से लापता

फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी करने वाले महंत लापता, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से लापता, पुलिस कर रही है तलाश, ट्रेन में कर रहे थे सफर

नई दिल्ली। पिछले दिनों जिस तरह से बाबा राम रहीम के काले कारनामें सामने आए थे, उसके बाद अखाड़ा परिषद ने फर्जी बाबाओं की एक लिस्ट जारी करके कहा था कि हम उनके खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। लेकिन इस बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के वरिष्ठ संत ट्रेन में सफर करते वक्त लापता हो गए हैं। वह हरिद्वार से कल्याण जा रहे थे। लेकिन इस दौरान उनके लापता होने की खबर आई है। रेलवे पुलिस का कहना है कि महंत मोहन दास के फोन की आखिरी लोकेशन मेरठ दिखा रहा है, लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि वह कहां हैं। महंत मोहन दास अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता है और साथ ही व उदासी अखाड़ा के मुखिया भी हैं। मोहनदास ने इसी महीने कुछ दिनों पहले 14 फर्जी बाबाओं की एक लिस्ट जारी की थी, उन्होंने यह लिस्ट डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम के रेप का दोषी ठहराए जाने का बाद जारी की थी। राम रहीम को रेप क आरोप में कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी।

इसे भी पढ़ें-बुर्का पहने पेट्रोल पंप पर दिखी राम रहीम की चहेती हनीप्रीत, तेज हुई तलाश

मेरठ में नहीं मिले महंत दास

मेरठ में नहीं मिले महंत दास

भोपाल जीआरपी की एसपी अनीता मालवीय ने बताया कि महंद हरिद्वार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के कोच नंबर ए-1 में सवार हुए थे, उन्होंने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ी थी, जिसके बाद किसी भी यात्री ने उन्हे देखने से इनकार किया है। रेलवे पुलिस के अनुसार ट्रेन नौ घंटे देरी से चल रही थी, शनिवार शाम को 7.30 बजे ट्रेन भोपाल पहुंची थी। महंत का एक सहयोगी मेरठ रेलवे स्टेशन पर उनके लिए खाना लेकर गया था, लेकिन वह उन्हें वहां ढूंढ नहीं सका। जिसके बाद उसने बताया कि महंत दास लापता हैं।

Recommended Video

    Radhe Maa, Asaram Bapu, Gurmmet Ram Rahim and Nirmal baba on list of fake Babas । वनइंडिया हिंदी
    निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से लापता

    निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से लापता

    मालवीय ने बताया कि जब जीआरपी को इस बात की जानकारी मिली तो वह भुसावल रेलवे स्टेशन पहुंची। बुसावल जीआरपी ट्रेन के कोच नंबर ए-1 में पहुंची, जहां महंद दास का कुछ सामान सीट नंबर 22 पर था। बुसावल जीआरपी ने कोच के भीतर अन्य यात्रियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि निजामुद्दीन से ट्रेन के रवाना होने के बाद महंत ट्रेन में नहीं आए। मालवीय ने बताया कि महंत की आखिरी फोन लोकेशन रविवार शाम मेरठ दिखा रहा है।

    इंदौर में भी तलाश जारी

    इंदौर में भी तलाश जारी

    इंदौर पुलिस डीआईजी हरिनारायण चारी ने बताया कि इस बात क अफवाह थी कि महंत इंदौर में है। इसी के आधार पर पुलिस ने उनके आश्रम पर उनकी तलाश की, साथ ही अन्य संबंधित जगहों पर उनकी तलाश की गई, लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। हम अभी भी उनकी तलाश कर रहे हैं। रविवार को तमाम लोग जो कल्याण पुलिस स्टेशन पर महंत दास का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे, उन्हें भी महंत दास ट्रेन में नहीं मिले, लेकिन उनका सामान ट्रेन में था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+