नाम पर बवाल के बाद अब वायरल हुई सैफीना के बेटे तैमूर अली खान की तस्वीर
सोशल मीडिया पर एक बार फिर से सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटा तैमूर अली खान के चर्चे हो रहे हैं। इस बार तैमूर की प्यारी सी तस्वीर वायरल हो गई है।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ तो किसी को अंदाजा नहीं था कि जन्म के साथ ही ये बच्चा चर्चा का विषय बन जाएगा। तैमूर के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर खूब कंट्रोवर्सी हुई। लोगों ने इस नाम को लेकर सैफ और करीना को खूब खरीखोटी सुनाई, लेकिन जन्म के डेढ़ महीने के बाद तैमूर की प्यारी सी फोटो वायरल हो गई है। तैमूर की ये तस्वीर करीना कपूर टीम नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये सैफ-करीना का बेटा तैमूर अली खान है।

इस तस्वीर को अपलोड करने के साथ ही ये वायरल हो गई है। तैमूर की यह तस्वीर पिछले दिनों सैफ अली खान के व्हाट्सऐप अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर पर लगाई थी। जिसे अब इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया। हालांकि सैफ ने एक वेबसाइट से इस बात की पुष्टि कर दी है कि यह तस्वीर तैमूर की ही है। तैमूर की इस तस्वीर को देखकर आपके मुंह से अपने आप क्यूट शब्द निकल जाएगा।
उसकी शक्ल कपूर खानदान से बहुत मिलती है। उसकी आंखे नीली, बाल भूरे रंग के है। गाल गुलाबी है, जो करीना के बचपन की याद दिलाता है। करीना कपूर ने भी कुछ दिनों पहले अपने बेटे की तारीफ करते हुए कहा था कि वो दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्चा है। वहीं प्रियंका कपूर ने भी तैमूर की तारीफ की थी। गौरतलब है कि करीना और सैफ के बेटे के नाम तैमूर के नाम को लेकर जमकर विवाद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications