सैफ अली खान स्टारर 'Tandav' के मेकर्स पर लखनऊ में FIR, लगे ये आरोप
FIR registered against makers of web series Tandav in Lucknow: लखनऊ। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर वेब सीरीज तांडव (Tandav) रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गई है। अब उत्तर प्रदेश में भी इस फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। इस फिल्म को तत्काल बैन करने की मांग की जा रही है। वहीं, अब लखनऊ के हजरतगंज थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव की तहरीर पर 'तांडव' को रिलीज कराने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजनल कंटेंट हेड इंडिया अपर्णा पुरोहित, तांडव वेब सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्णा मेहरा और राइटर गौरव सोलंकी के खिलाफ नामजद और एक अन्य अज्ञात समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Recommended Video

धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप
वरिष्ठ उपनिरीक्षक (हजरतगंज) की तहरीर में 'तांडव' के पहले एपिसोड के 17वें मिनट में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया गया है। वहीं, 22वें मिनट में जातिगत भावनाओं को भड़काने वाले संवाद के साथ ही साथ भारत के प्रधानमंत्री जैसे गरिमामयी पद को ग्रहण करने वाले व्यक्ति का चित्रण भी अत्यंत अशोभनीय ढंग से किए जाने का आरोप लगाया गया है।
एफआईआई दर्ज कर की जाएगी विधिक कार्रवाई
वेब सीरीज में महिलाओं का भी अपमान किए जाने का आरोप है। तहरीर में कहा गया कि इस वेब सीरीज की मंशा को एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को भड़काना है। इसके प्रचार प्रसार को समाज के लिए हानिकारक बताने के साथ इस वेब सीरीज पर धार्मिक-जातिगत भावनाओं को भड़काने, शासकीय व्यवस्था को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाते हुए इसे बनाने और रिलीज करने वालो के खिलाफ उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी












Click it and Unblock the Notifications