'हिंदू' वाले बयान पर नजमा हेपतुल्‍ला की सफाई- मैंने भारतीयों को 'हिंदू' नहीं 'हिंदी' कहा था

नई दिल्ली। अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने सभी नागरिकों के लिए 'हिंदी' शब्द का उपयोग किया, न कि 'हिंदू' का। हेपतुल्लाह का यह स्पष्टीकरण उस मीडिया रिपोर्ट पर आया है, जिसमें उनके हवाले से कहा गया है कि 'राष्ट्रीय पहचान के रूप में सभी नागरिकों को हिन्दू कहे जाने में कोई बुराई नहीं है। हेपतुल्ला ने शुक्रवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा कि हम भारतीय हैं और यही हमारी राष्ट्रीयता है।

'Said Hindi, Not Hindu': Najma Heptulla Clarifies After Appearing to Back RSS View

मैंने हिंदी शब्द का इस्तेमाल किया। यह एक अरबी शब्द है। वे सभी भारतीयों को हिंदी बुलाते हैं। मैंने हिंदू नहीं कहा था। मैंने हिंदी शब्द का इस्तेमाल किया था। केंद्रीय मंत्री ने दोहराया कि उन्होंने पहले भी कहा था कि भारत से अरब देशों में जाने वाले लोग हिंदी के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर लोग यहां से ईरान जाते हैं, तो हिंदुस्तानी के रूप में जाने जाते हैं। वह हमारी राष्ट्रीयता और पहचान है..शब्द 'हिंदी' है।"

एक अखबार को दिए इंटरव्यू में नजमा ने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाले लोगों के लिए हिन्दू शब्द एक राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक है और किसी को इतिहास नहीं भूलना चाहिए। नजमा ने कहा कि अरब देशों में भी भारत को अल हिन्द कहा जाता है। वैसे, नजमा ने यह बयान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 17 अगस्त को दिए उस बयान की पृष्ठभूमि में दिया था, जिसमें कहा गया था कि भारत एक हिन्दू राष्ट्र है और यहां रहने वाले सभी लोग हिन्दू हैं। भागवत ने कहा था कि राष्ट्र की पहचान हिन्दुत्व से है। हिन्दुस्तान में रहने वाले सभी लोग हिन्दू हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+